सावन का आज पहला सोमवार है। सभी ज्योतिर्लिंगों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार रात से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर में सावन के पहले सोमवार के दिन 3 लाख श्रद्धालु आने की उम्मीद है। शाम 4 बजे बाबा महाकाल की सवारी निकाली जाएगी। वहीं, यूपी के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 9 बजे तक 1 लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन और जलाभिषेक किया। मंदिर में प्रवेश के लिए दो-तीन नए रास्ते बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मियों के वायरलेस वॉकी-टॉकी सेट और सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है। साथ ही मंदिर के बाहर 6 स्क्रीन भी लगाई गई हैं। अब अलग-अलग राज्यों से जुड़ी खबरें देखिए… उत्तर प्रदेश: वाराणसी के करीब 1.5 करोड़ भक्त जलाभिषेक करेंगे मध्य प्रदेश : महाकाल मंदिर में 3 लाख भक्तों के पहुंचने की संभावना झारखंड : देवघर बैद्यनाथ धाम में 4KM लंबी लाइन