संसद का मानसून सत्र आज (22 जुलाई) से शुरू हो रहा है। यह 12 अगस्त तक चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी संसद पहुंच चुके हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- आज सावन का पहला सोमवार है। इस पवित्र दिवस पर एक महत्वपूर्ण सत्र की शुरुआत हो रही है। मैं देशवासियों को जो गारंटी देता हूं, उन गारंटियों को जमीन पर उतारना मेरा लक्ष्य है। सत्र में इन 22 दिनों में 19 बैठकें होंगी। मोदी सरकार 3.0 पहला आम बजट 23 जुलाई को पेश करेगी। आज सरकार इकोनॉमिक सर्वे लाएगी। इसके बाद 6 नए बिल पेश किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर का बजट भी पेश होगा।