जॉब एजुकेशन बुलेटिन:UKPSC में लेक्चरर की 526 भर्तियां; AIIMS में सीनियर रेजीडेंट के पदों पर वैकेंसी

नमस्‍कार, आज टॉप जॉब्‍स में जानेंगे UKPSC और AIIMS राजकोट ने जारी की भर्तियों के बारे में। करेंट अफेयर्स में बताएंगे 65वें इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में भारत के प्रदर्शन के बारे में। टॉप स्‍टोरी में बात NEET UG मामले की लेटेस्ट अपडेट्स और शिक्षा से जुड़ी खबरों के बारे में। करेंट अफेयर्स 1. CIL को पहला मिनरल लाइसेंस मिला
22 जुलाई को कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) को ग्रेफाइट के प्रोस्पेक्टिंग और माइनिंग के लिए कंपोजिट लाइसेंस मिला। यह पहली बार है जब कोल इंडिया कोयले के अलावा ग्रेफाइट माइनिंग बिजनेस में भी काम करेगी। CIL का कंपोजिट लाइसेंस 1 साल और माइनिंग लीज 3 साल के लिए मिली है। 2. IMO में भारत को चौथा स्थान मिला
21 जुलाई को ब्रिटेन के बाथ में 65वें इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड (IMO) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भारत ने अबतक का बेहतरीन प्रदर्शन कर 167 स्कोर के साथ चौथा स्थान हासिल किया। अमेरिका को 192 स्कोर के साथ पहला स्थान मिला। दूसरे स्थान पर चीन और तीसरे स्थान पर साउथ कोरिया रहा। 1989 के बाद भारत का यह बेस्ट परफॉर्मेंस रहा। IMO 2024 में 108 देशों ने हिस्सा लिया था। 65वें IMO में भारत के 6 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया था। दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. उत्तराखंड में लेक्चरर सहित 526 पदों पर निकली भर्ती
उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की ओर से सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में लेक्चरर और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार यूकेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो 18 से 27 अगस्त 2024 तक खुली रहेगी। आवेदन करने में किसी भी तरह की समस्या होने पर ई मेल ukpschelpline@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री। आयु सीमा : 2. एम्स, राजकोट में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), राजकोट में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrajkot.edu.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित मेडिकल फील्ड में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री। आयु सीमा : अधिकतम 45 वर्ष सरकारी नौकरियों से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. NEET के विवादित सवाल की जांच के आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- IIT दिल्ली के डायरेक्टर एक्सपर्ट पैनल बनाएं
NEET मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फिजिक्स के 2 सही ऑप्शन वाले क्वेश्चन नंबर 19 की पड़ताल होनी चाहिए। 2 सही ऑप्‍शन देने से 44 स्‍टूडेंट्स को बोनस मार्क्‍स मिले और 4.2 लाख कैंडिडेट्स को नुकसान हुआ है। इस पर IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए। कोर्ट ने आदेश दिया कि IIT दिल्‍ली के डायरेक्‍टर 2 जवाबों वाले सवाल की जांच के लिए एक 3 मेंबर्स की एक्‍सपर्ट कमेटी बनाएं। एक्‍सपर्ट टीम उनमें से एक सही ऑप्शन चुनकर 12 बजे तक रजिस्ट्रार को अपनी राय भेजें। NEET गड़बड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में 40 से ज्यादा याचिकाओं पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच के सामने सुनवाई खत्म हुई। यह चौथी सुनवाई थी। अगली सुनवाई कल यानी मंगलवार को होगी। 2. संसद में NEET पर हंगामा, राहुल बोले- देश का एग्जामिनेशन सिस्टम फ्रॉड
मानसून सत्र आज से शुरू हो गया। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान NEET में हुई गड़बड़ी पर बोल रहे थे। इस दौरान विपक्ष ने हंगामा किया और उनके इस्तीफे की मांग की। शिक्षा मंत्री बोले- मामला सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट का जो भी निर्देश होगा हम उसे मानेंगे। कोर्ट ने सभी छात्रों के सिटी और सेंटर वाइज रिजल्ट जारी करने को कहा था, जो पब्लिक डोमेन में है। राहुल गांधी ने कहा- देश को दिख रहा है कि परीक्षा सिस्टम में बहुत सी कमी है। शिक्षा मंत्री ने सबकी कमी गिना दी, लेकिन अपनी नहीं गिनाई। हमारा एग्जाम सिस्टम फ्रॉड है। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा- सिर्फ चिल्लाने से झूठ सच नहीं हो जाता। विपक्ष के नेता का यह कहना कि देश की परीक्षा प्रणाली बकवास है, बेहद निंदनीय है। 3. कर्नाटक के सरकारी स्कूलों में हर सप्ताह मिलेंगे 6 अंडे
कर्नाटक सरकार और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के बीच साइन किए गए नए करार के बाद अब प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के मिड डे मील में अंडे भी शामिल किए जाएंगे। मिड डे मील स्कीम के तहत अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को हर सप्ताह 6 अंडे मिलेंगे। मील की न्यूट्रीशनल वैल्यू को बढ़ाने के लिए ये फैसला लिया गया है। वहीं जो बच्चे अंडे नहीं खाते उन्हें उतनी ही न्यूट्रिशनल वैल्यू का कोई दूसरा खाद्यान्न प्रोवाइड कराया जाएगा। इससे पहले कर्नाटक के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में सिर्फ दो दिन अंडों की व्यवस्था थी। 4. CSIR UGC NET 2024 के एडमिट कार्ड जारी
NTA ने CSIR UGC NET एग्जाम 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स csirnet.ntaonline.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ये एग्जाम 25 से 27 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…