सावन का महीना शुरू हो चुका है। देशभर में बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 9 राज्यों में मंगलवार (23 जनवरी) बहुत भारी बारिश और 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मुंबई में सोमवार को 24 घंटे में 200 मिमी बारिश दर्ज की गई। आपात स्थिति से निपटने के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की 3 टीमें तैनात की गई हैं। मुंबई में हाईटाइड (उच्च ज्वार) के चलते समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें भी उठीं। वहीं, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में भी काफी बारिश हुई। कई गांवों का संपर्क टूट गया। द्वारका में एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से 3 लोगों का रेस्क्यू किया गया। द्वारका में 12 घंटे में 281 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कहां बहुत भारी और कहां भारी बारिश का अलर्ट… देशभर से बारिश की तस्वीरें… आगे का मौसम कैसा रहेगा… राज्यों में मौसम की स्थिति… बिहार: 19 जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना, अब तक 27% कम वर्षा; 35 डिग्री के पार पहुंचा कई शहरों का तापमान बिहार के 19 जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। IMD के मुताबिक अभी बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं है। मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र मजबूत नहीं हो रहा है, जिसका असर प्रदेश के ऊपर पड़ रहा है। बारिश नहीं होने से प्रदेश के कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार राज्य में चल रही हवा भी मानसून को लेकर अनुकूल नहीं है। फिलहाल, ओडिशा के आसपास बने कम दबाव के केंद्र की वजह से मानसून की ट्रफ लाइन बिहार से नीचे कुछ दक्षिण की तरफ खिसक गई है। इसके चलते पिछले एक हफ्ते में बारिश में कुछ कमी आई है। पूरी खबर पढ़ें…