हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 22 जुलाई को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स 102 अंक की गिरावट के साथ 80,502 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 21 अंक की गिरावट रही, ये 24,509 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 में तेजी और 15 में गिरावट देखने को मिली। वहीं, कमजोर तिमाही नतीजों के बाद आज विप्रो के शेयर में 9.31% की गिरावट रही। इससे पहले शुक्रवार यानी 19 जुलाई को शेयर मार्केट ने लगातार तीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला कारोबार सनस्टार IPO का आज दूसरा दिन
सनस्टार लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO के सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन है। आज दोपहर 3:30 तक यह इश्यू टोटल 12.21 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में IPO 11.38 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 1.25 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 28.76 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के शेयर 26 जुलाई को बाजार में लिस्ट होंगे। इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹90-₹95 है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 150 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹95 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,250 इन्वेस्ट करने होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… शुक्रवार को बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले शुक्रवार यानी 19 जुलाई को शेयर बाजार ने लगातार तीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 81,587 और निफ्टी ने 24,853 का स्तर छुआ। हालांकि, इसके बाद बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 738 अंक की गिरावट के साथ 80,604 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 269 अंक की गिरावट रही, ये 24,530 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी देखने को मिली थी।