विमेंस एशिया कप- भारत Vs नेपाल मैच:पहली बार होगा दोनों टीमों का सामना; भारतीय टीम जीती तो सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी

विमेंस एशिया कप के 10वें मैच में मंगलवार को डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम का सामना नेपाल से होगा। दोनों टीमें विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार भिड़ेंगी। भारतीय टीम आज का मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले मैच में अपने सबसे बड़े राइवल पाकिस्तान को 7 विकेट से और दूसरे मैच में UAE को 78 रन से करारी शिकस्त दी थी। दूसरी ओर, नेपाल ने अपने पहले मैच में UAE को हराया और दूसरे में पाकिस्तान से हार झेलनी पड़ी। मैच डिटेल्स
टूर्नामेंट- विमेंस एशिया कप
तारीख- 23 जुलाई
मैच- भारत Vs नेपाल
टॉस- 6:30 PM, मैच स्टार्ट- 7:00 PM
स्टेडियम- रंगिरी दांबुला स्टेडियम, श्रीलंका आखिरी 5 मैच स्टार्स पर नजरें टॉस का रोल और पिच रिपोर्ट
रंगिरी दांबुला स्टेडियम श्रीलंका​ में होने वाले ​​एशिया कप के सभी मैच यही खेले जाएंगे। यहां अब तक 10 विमेंस टी-20 इंटरनेशनल खेले जा चुके हैं। इसमें पहले बॉलिंग करने वाली टीम ने 6 मैच जीता है। दोनों ही टीम के कप्तान टॉस जीतकर बॉलिंग लेना चाहेंगे। वेदर रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन
भारतीय विमेंस टीम अभी फॉर्म में हैं। पहले मैच में उसने पाकिस्तान को और दूसरे में UAE को हराया था और हाल ही में साउथ अफ्रीका से सीरीज जीती थी। इस मैच में भारत के जीतने के चांस 90% है। दांबुला में कल के दिन बारिश होने का कोई चांस नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दयालन हेमलता, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, राधा यादव और तनुजा कंवर । नेपाल : इंदु बर्मा (कप्तान), समझना खड़का, सीता राणा मगर, कबिता कुंवर, रूबीना छेत्री, पूजा महतो, काजल श्रेष्ठा (विकेटकीपर), रोमा थापा, बिंदु रावल, कबिता जोशी और कृतिका मरासिनी।