सीक्रेट सर्विस की डायरेक्टर का इस्तीफा:ट्रम्प की सुरक्षा में चूक को लेकर कल संसद में पेश हुई थीं, इस्तीफा देने से इनकार किया था

सीक्रेट सर्विस की डायरेक्टर किम्बर्ली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।13 जुलाई को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रम्प पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले के बाद से सीक्रेट सर्विस पर अपनी जिम्मेदारी ठीक से न निभाने के आरोप लग रहा था। इसी सिलसिले में सीक्रेट सर्विस की डायरेक्टर चीटल सोमवार को संसद में पेश हुई थीं। इस दौरान उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार किया था। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की डायरेक्टर किम्बर्ली चीटल ने सोमवार को माना था कि वह और उनकी एजेंसी अपना काम ठीक से करने में फेल रहीं। चीटल ने कमेटी के सामने कहा कि वह सीक्रेट सर्विस की डायरेक्टर के रूप में सुरक्षा में हुई चूक की पूरी जिम्मेदारी ले रही हैं। इस दौरान चीटल ने ये भी कहा कि उनके पास स्टाफ्स की भी कमी है। हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…..