तिषा कुमार की प्रेयर मीट में इमोशनल हुए सोनू निगम:कृष्ण कुमार की गोद में सिर रखकर रोए, कार्तिक-अनिल समेत कई सेलेब्स पहुंचे

मंगलवार, 23 जुलाई को मुंबई में टी-सीरीज के को-ओनर कृष्ण कुमार की बेटी तिषा कुमार की प्रेयर मीट आयोजित की गई। इस मौके पर म्यूजिक इंडस्ट्री से सोनू निगम, शान और उदित नारायण समेत कई सेलेब्स पहुंचे। इस प्रेयर मीट से साेनू निगम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो तिषा के पिता कृष्ण कुमार से मिलकर इमोशन हो गए। सोनू उनकी गोद में सिर रखकर रोने लगे। यूजर्स बोले- ‘सोनू काफी इमोशनल पर्सन हैं’
इस वीडियो को देख कई यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘सोनू बहुत ही इमोशनल पर्सन हैं।’ वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, ‘सोनू और टी-सीरीज के बीच झगड़ा था। फिर भी वो सबकुछ भुलाकर यहां आए हैं।’ तिषा के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते थे साेनू
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनू, तिषा को बेहद करीब से जानते थे। उन्होंने तिषा को बचपन से देखा है और वो उसके साथ बड़ा ही स्पेशल बॉन्ड शेयर करते थे। मात्र 20 साल की उम्र में हुए तिषा के निधन से वो बुरी तरह टूट गए हैं। तिषा के पिता के साथ भी सोनू का 30 साल पुराना रिश्ता है। प्रेयर मीट में पहुंचे कार्तिक-अनिल समेत कई सेलेब्स
इस प्रेयर मीट में सोनू के अलावा इंडस्ट्री से कार्तिक आर्यन, अनिल कपूर, सुनील शेट्‌टी, निम्रत कौर और मनीष पॉल समेत कई सेलेब्स भी शामिल हुए। तिषा का निधन 18 जुलाई को जर्मनी में हुआ था। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर देश लाने में वक्त लगा। सोमवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। कैंसर से जूझ रही थीं तिषा!
तिषा के निधन के बाद टी-सीरीज की ओर से जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा गया था कि तिषा लंबे समय से बीमार थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि तिषा कैंसर से जूझ रही थीं हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दी गई। इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… टी-सीरीज के को-ओनर कृष्ण कुमार की बेटी का फ्यूनरल:20 साल की तिषा के अंतिम संस्कार में पहुंचे कई सेलेब्स, प्रेयर मीट में दिखे कार्तिक आर्यन-बॉबी देओल टी-सीरीज के को-ओनर कृष्ण कुमार की बेटी तिषा कुमार का सोमवार को अंतिम संस्कार हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें…