गुजरात में पिछले 3-4 दिनों से तेज बारिश का दौर चल रहा है। इससे वडोदरा, सूरत, भरूच और आणंद समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 8 लोगों की मौत हुई है। 826 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करना पड़ा। स्कूलों-कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई। NDRF और SDRF की टीमें भी तैनात हैं। कुछ जगहों पर ट्रेन सर्विस भी बाधित हुई। उधर, नेपाल से छोड़े जा रहे पानी के कारण राप्ती नदी उफान पर है। इससे गोरखपुर के 50 गांव में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। यहां भी NDRF और SDRF को तैनात किया गया है। इसके अलावा बुधवार को तेज बारिश के कारण मध्य प्रदेश के तीन जिलों (सागर, टीकमगढ़ और बीना) में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने आज ने गुरुवार 25 जुलाई को 6 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कहा है कि बिहार में मानसून फिलहाल कमजोर है। इस वजह से कई जिलों में गर्मी और उमस का दौर जारी रहेगा। कहां बहुत भारी और कहां भारी बारिश
बहुत भारी बारिश (6 राज्य): गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, ओडिशा। भारी बारिश (10 राज्य): छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल। कश्मीर में तापमान 36 डिग्री पहुंच सकता है
मौसम विभाग ने कश्मीर के कई जिलों श्रीनगर, कुपवाड़ा, बडगाम और पुलवामा में तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, कुलगाम, शोपियां, अनंतनाग, बांदीपोरा और बारामूला में 3 दिन तक टेम्परेचर 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। देशभर से बारिश की तस्वीरें आगे कैसा रहेगा मौसम…