संसद के मानसून सत्र का गुरुवार (25 जुलाई) को चौथा दिन है। दोनों सदनों में बजट पर बहस जारी है। पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर से कांग्रेस सांसद ने कहा- पंजाब में सिद्धू मूसेवाला जैसे युवाओं को मारा जा रहा है। किसानों को खालिस्तानी बताया जा रहा है। मणिपुर हिंसा, हाथरस रेप केस, पहलवानों से हिंसा सब इमरजेंसी ही है। इससे पहले लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा- बजट सत्र में सिर्फ बजट पर चर्चा होनी चाहिए। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनादेश दिया है, आप इसका अपमान करने की कोशिश कर रहे हैं। यह बिल्कुल ठीक नहीं है। रिजिजू के यह बोलते ही विपक्ष के सांसद हंगामा करने लगे। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने सभी सांसदों से मर्यादा बनाए रखने की अपील की।