डोनाल्ड ट्रम्प पर गोलियां चलाने से पहले हमलावर मैथ्यू थोमस क्रूक्स ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या के बारे में इंटरनेट से जानकारी जुटाई थी। अमेरिकी खुफिया विभाग FBI के डायरेक्टर क्रिस्टोफर ए. रे ने अमेरिकी संसद में बुधवार को इसकी जानकारी दी है। FBI ने बताया कि हमलावर ने अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की 22 नवंबर, 1963 की हत्या के बारे में सर्च किया था कि कैसे हमलावर ओसवाल्ड ने कैनेडी पर गोली चलाई। ओसवाल्ड कैनेडी से कितनी दूरी पर था और कौन सी बंदूक इस्तेमाल की थी। FBI चीफ ने बताया कि हमलावर ने कैनेडी के हत्यारे से प्रेरित होकर ऐसी राइफल चुनी, जिसे तोड़कर छोटा किया जा सकता हो और जिसे आसानी से छुपाया जा सके। अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक FBI ने सांसदों को बताया कि जांच एजेंसी हमलावर की हरकतों को समझने की कोशिश कर रही है। साथ ही ट्रम्प की सिक्योरिटी में तैनात किए गए अधिकारियों से भी पूछताछ कर रहे हैं। हमलावर की मानसिक स्थिति के बारे में स्टडी की जा रही
FBI के डायरेक्टर ने बताया कि एजेंसियां हमलावर की मानसिक स्थिति के बारे में स्टडी कर रही है। उन्होंने बताया कि वे लोग 6 जुलाई के बाद से हमलावर कि हर एक्टिविटी की जांच कर रहे हैं। FBI ने बताया कि हमलावर का घर रैली से एक घंटे की दूरी पर था। उन्होंने कहा कि हमलावर की कोई विचारधारा नहीं थी। इससे साफ होता है कि वह किसी राजनीतिक दुश्मनी से प्रेरित नहीं था। उसने ट्रम्प पर AR-स्टाइल राइफल से गोली चलाई थी। दरअसल, अमेरिका में 13 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर एक चुनावी रैली में गोलियां चलीं। 20 साल के हमलावर ने 400 फीट दूर से 8 राउंड गोलियां फायर कीं। इनमें से एक गोली ट्रम्प के दाहिने कान को चीरते हुए निकल गई थी। हमलावर ने हमले के दिन ट्रम्प की रैली में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया था। इसके अलावा मंगलवार को रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक सांसदों के दबाव बनाने पर सीक्रेट सर्विस डायरेक्टर किम्बर्ली चीटल ने इस्तीफा दे दिया। ट्रम्प ने FBI के डायरेक्टर का इस्तीफा मांगा
जब FBI के डायरेक्टर से पूछा गया कि ट्रम्प पर हमले के बाद उनकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से क्या बात हुई इस पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। इस पर ट्रम्प ने एक पोस्ट में कहा कि डायरेक्टर को तुरंत FBI से इस्तीफा दे देना चाहिए और हर बार संसद में मीठी-मीठी बातें करना बंद कर देना चाहिए। FBI के डायरेक्टर ने बताया कि हमलावर ट्रम्प पर सिर के किस हिस्से में गोली मारने वाला था यह अब तक साफ नहीं है। FBI के डायरेक्टर क्रिस्टोफर ए. रे को 2017 से ट्रम्प की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी। ए. रे ने सांसदों को बताया कि हमलावर के पिता ने 2013 में कानूनी तौर बंदूक खरीदी थी और अक्टूबर 2023 में इसे अपने बेटे को बेच दिया था। हमलावर के परिवार के पास 14 बंदूकें थीं। FBI के डायरेक्टर ने बताया कि हमलावर को ड्रोन की मदद से ढूंढ लिया था। लेकिन वह बाद में भीड़ में खो गया था। हमलावर की कार को भी बरामद किया गया है, जिसमें दो विस्फोटक उपकरण मिले थे।