​​​​​​​गुजरात में बारिश से 8 मौतें; हिमाचल में बादल फटा:महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात, पुणे में स्कूल बंद; मुंबई में ट्रेनें लेट, फ्लाइट्स कैंसिल

गुजरात में पिछले 3-4 दिनों से तेज बारिश का दौर चल रहा है। इससे वडोदरा, सूरत, भरूच और आणंद समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सिर्फ वडोदरा में ही 24 घंटे में 13.5 इंच बारिश हुई है। राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 8 लोगों की मौत हुई है। इन जिलों के निचले इलाकों से 826 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करना पड़ा है। कई जगहों पर स्कूलों-कॉलेजों की भी छुट्टी कर दी गई है। NDRF और SDRF की टीमें भी तैनात की गई हैं। ट्रेन सर्विसेस भी बाधित हुई हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के भी कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। NDRF को अलर्ट पर रखा गया है। पुणे, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। सिर्फ पुणे में ही बारिश संबंधित घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई है। मुंबई में जलभराव के कारण लोकल ट्रेनें 20 से 25 मिनट की देरी से चल रही हैं। मुंबई आने और मुंबई से जाने वाली एयर इंडिया की कुछ फ्लाइ्टस भी कैंसिल हुई है। एयरलाइंस ने कहा विजिबिलिटी घटने के कारण सेवाएं प्रभावित हुईं। यात्रियों को रिफंड किया जाएगा। मौसम विभाग ने कहा है कि मुंबई में देर रात से सुबह तक 100mm से ज्यादा बारिश हुई है। कहां बहुत भारी और कहां भारी बारिश
बहुत भारी बारिश (6 राज्य): गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, ओडिशा। भारी बारिश (10 राज्य): छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल। महाराष्ट्र में बारिश की तस्वीरें… बिहार की नारायणी नदी में नाव पलटी, 4 लोगों का रेस्क्यू मैसूर का डैम कृष्णराज डैम 100 फिसदी तक भरा
कर्नाटक में तेज बारिश के कारण कावेरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते मैसूर में स्थित कृष्णराज सागर डैम 100 प्रतिशत क्षमता तक भर गया है। डैम में बुधवार सुबह 8 बजे तक 124.80 फीट तक पानी भर गया था। पिछले साल सीजन के इस समय तक डैम 95 फीट तक ही भरा था। कश्मीर में तापमान 36 डिग्री पहुंच सकता है
मौसम विभाग ने कश्मीर के कई जिलों श्रीनगर, कुपवाड़ा, बडगाम और पुलवामा में तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, कुलगाम, शोपियां, अनंतनाग, बांदीपोरा और बारामूला में 3 दिन तक टेम्परेचर 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। देशभर से बारिश की तस्वीरें आगे कैसा रहेगा मौसम… राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 1 महीने में 14.6 इंच बारिश, भोपाल, जबलपुर समेत 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट मध्यप्रदेश में एवरेज 14.6 इंच यानी इस मानसून सीजन की 35% बारिश हो चुकी है। 21 जून को मानसून प्रदेश में एंटर हुआ था। 5 दिन से पूरा प्रदेश भीग रहा है। नर्मदा का जलस्तर 2 फीट बढ़ गया है। दूसरी नदियों और बांधों में भी लगातार पानी का लेवल बढ़ रहा है। गुरुवार को भोपाल, जबलपुर समेत 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, ललितपुर में बारिश से 12वीं तक के स्कूल बंद यूपी में 15 दिनों की भारी गर्मी के बाद मानसून का इफेक्ट दिखने लगा है। बुधवार को 49 जिलों में 9.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जो कि नॉर्मल बारिश से 46% ज्यादा है। मुरादाबाद में सबसे ज्यादा 138 MM बारिश हुई। इसके बाद ललितपुर में 110 MM बरसात हुई। शहर में सड़कों पर कमर तक पानी भर गया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना समेत 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, उमस से मिलेगी राहत, 29 फीसदी तक कम बारिश बिहार में आज यानी गुरुवार (25 जुलाई) को 19 जिलों में बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। बारिश होने से लोगों को थोड़ी उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, मानसून ट्रफ लाइन राजस्थान के बीकानेर, सीकर, ग्वालियर से गुजर रही है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य के पूर्वी जिलों में तेज बारिश, अलवर-चूरू में 5 इंच बारिश; दिन के तापमान में गिरावट राजस्थान में आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा, अलवर, करौली और धौलपुर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चूरू, हनुमानगढ़ समेत जैसलमेर और बाड़मेर को छोड़कर बाकी जिलों में हल्की बारिश होगी। चूरू-अलवरमें 2 लेकर 5 इंच तक बरसात हुई। पूरी खबर पढ़ें…