नमस्कार, कल की बड़ी खबर भारी बारिश की वजह से कई राज्यों में बिगड़े हालात की रही। एक खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही, बजट पेश होने के बाद इनकी कीमतों में गिरावट आई है। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. तीन दिन में सोना-चांदी ₹6,400 तक सस्ते हुए; गोल्ड ₹69,194 प्रति 10 ग्राम बिक रहा; एक किलो चांदी ₹81800 की बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और चांदी 6,400 रुपए सस्ती हो चुकी है। सरकार ने बजट में सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 15% से घटाकर 6% कर दिया है। इससे कीमतों में गिरावट आई है। 25 जुलाई को सोना 974 रुपए गिरकर 68,177 रुपए पर आ गया। वहीं चांदी 3,061 रुपए गिरकर 81,801 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। सोने की मांग बढ़ेगी, कीमतें ज्यादा नहीं घटेंगी: कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने की मांग तेजी से बढ़ेगी। अभी सोने और चांदी में गिरावट भले हुई है, लेकिन इसे केवल ड्यूटी एडजस्टमेंट कह सकते हैं। कुछ दिन अगर सोना गिरा भी तो यह फिर कवर कर लेगा। अमेरिका में चुनाव और वैश्विक तनाव को देखते हुए सोने और चांदी के दाम अधिक नहीं गिरेंगे। यह खरीद का अच्छा मौका है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश, 12 लोगों की मौत; पुणे में आर्मी और NDRF तैनात गुजरात में 4 दिन से हो रही भारी बारिश की वजह से वडोदरा, सूरत, भरूच और आणंद समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 8 लोगों की मौत हुई है। इधर, महाराष्ट्र के पुणे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 4 लोगों को मौत हो गई। पुणे में मुथा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कई इलाके बाढ़ की चपेट में है। यहां लोगों की मदद के लिए आर्मी और NDRF तैनाती की गई है। मुंबई में जलभराव के कारण लोकल ट्रेनें 20 से 25 मिनट की देरी से चल रही हैं। आज 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग ने आज गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा में बहुत भारी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही छ्त्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, केरल, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. अमेरिकी संसद में उठा मोदी के रूस दौरे का मुद्दा, अधिकारी बोले- हम टाइमिंग और संदेश से निराश
अमेरिका ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा पर नाराजगी जताई है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारी डोनाल्ड लू ने कहा, ‘मोदी की इस यात्रा की टाइमिंग और उससे जो संदेश दिया गया, वह बेहद निराशाजनक था।’ दरअसल, PM मोदी 8 जुलाई को जब रूस गए थे, उसी वक्त नाटो देशों की बैठक भी चल रही थी। इससे पहले भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भी बयान दिया था। भारत ने कहा- सबको अपना हित चुनने की आजादी: भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘भारत का रूस के बीच कई सालों से संबंध है। यह संबंध दोनों पक्षों के आपसी हितों पर आधारित है। दुनिया में सभी देशों को अपना हित चुनने की आजादी है। इसलिए, सबको ये हकीकत समझने की जरूरत है।’
पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. बाइडेन 7 दिन बाद देश के सामने आए, राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी छोड़ने पर कहा- नई पीढ़ी को मशाल सौंपी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना महामारी से ठीक होकर 7 दिन बाद देश के सामने आए। बाइडेन ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी छोड़ने पर कहा, ‘मैं नई पीढ़ी को मशाल सौंपना चाहता हूं।’ संबोधन के दौरान पत्नी जिल बाइडेन, बेटी-बेटे समेत पूरा परिवार मौजूद रहा। बाइडेन की स्पीच सुनकर उनका परिवार भावुक हो गया। बेटी ऐशले ने बाइडेन को गले भी लगाया। नेतन्याहू और बाइडेन की मुलाकात: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से ओवल ऑफिस में मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी। इससे पहले नेतन्याहू ने अमेरिका दौरे पर बुधवार को चौथी बार अमेरिकी संसद के जॉइंट सेशन को संबोधित किया था। ऐसा करने वाले एक एकमात्र विदेशी नेता बने।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. पेरिस ओलिंपिक-भारत की महिला-पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में; अंकिता 11वें धीरज चौथे नंबर पर भारत की पुरुष और महिला तीरंदाजी टीमों ने गुरुवार को पेरिस ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को हुए क्वालिफिकेशन राउंड में भारतीय पुरुष टीम तीसरे स्थान पर रही, जबकि महिला टीम ने चौथा स्थान हासिल किया। पुरुष टीम में धीरज बोम्मादेवरा 681 पॉइंट्स के साथ चौथे और महिला टीम में अंकिता भकत 666 पॉइंट्स के साथ 11वें स्थान पर रहीं। आज ओपनिंग सेरेमनी: 26 जुलाई रात 11 बजे से पेरिस में ओलिंपिक ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी। इतिहास में पहली बार स्टेडियम से बाहर निकलकर नदी और सड़कों पर परेड ऑफ नेशंस और प्रोग्राम होंगे। सीन नदी से शुरू होकर 6 किमी लंबी परेड ट्रोकेडारो गार्डन तक चलेगी। इसमें 122 देशों के 10 हजार से ज्यादा एथलीट्स हिस्सा लेंगे। सेरेमनी परेड में भारत का दल 84 नंबर पर दिखाई देगा। पेरिस ओलिंपिक में 32 खेलों के 329 गोल्ड मेडल दांव पर लगे हैं। जिनके लिए 206 एसोसिएशन और देशों के 10,500 एथलीट्स पार्टिसिपेट करेंगे। भारत ने 16 खेलों में 117 प्लेयर्स का दल उतारा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, कठुआ हमले के आतंकियों को वाई-फाई और खाना मुहैया कराया था
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 जुलाई को आतंकियों के हमले में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत 5 जवान शहीद हुए थे। इस हमले में आतंकियों की मदद करने वाले दो ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों OGW आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। दोनों आतंकियों को खाने-पीने की चीजों के साथ ही वाई-फाई मुहैया कराते थे, ताकि आतंकी सीमा पार बैठे अपने हैंडलर से बातचीत कर सकें। आतंकियों ने आर्मी ट्रक पर गोलीबारी की थी: 8 जुलाई को सुरक्षाबल के जवान दो ट्रकों में कठुआ से करीब 123 किलोमीटर दूर लोहाई मल्हार ब्लॉक के माछेड़ी इलाके में पेट्रोलिंग के लिए निकले थे। रास्ता कच्चा था, गाड़ी की रफ्तार भी धीमी थी। एक तरफ ऊंची पहाड़ी और दूसरी तरफ खाई थी। आतंकियों ने पहाड़ी से घात लगाकर सेना के ट्रक पर पहले ग्रेनेड फेंका, फिर स्नाइपर गन से फायरिंग की थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 7. राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल-अशोक हॉल का नाम बदला, गणतंत्र मंडप और अशोक मंडप कहलाएंगे राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल को अब से गणतंत्र मंडप और अशोक हॉल को अशोक मंडप के नाम से जाना जाएगा। इसे लेकर राष्ट्रपति सचिवालय की तरफ से प्रेस रिलीज जारी की गई है। इसके मुताबिक, अंग्रेजीकरण के निशानों को हटाने और ‘अशोक’ शब्द से जुड़े मूल्यों को बनाए रखने के लिए नाम बदला गया है। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने PM मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि इस देश में दरबार का कॉन्सेप्ट नहीं है, लेकिन शहंशाह का कॉन्सेप्ट है। दरबार हॉल और अशोक हॉल की खासियत: दरबार हॉल में नेशनल अवॉर्ड दिए जाने जैसे अहम समारोह आयोजित किए जाते हैं। भारतीय शासकों और ब्रिटिशर्स की तरफ से लगाए जाने वाले दरबार और सभाओं के नाम पर इस हॉल को ‘दरबार’ नाम दिया गया था अशोक हॉल सबसे पहले एक बॉलरूम था, जहां ब्रिटिशर्स बॉल डांस आयोजित करते थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके… जापान में चोरी करने वाला ग्रैंडपा गैंग अरेस्ट, जेल में हुई थी 3 बुजुर्गों की दोस्ती जापान में 88, 70 और 69 साल के 3 बुजुर्गों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन्हें ‘ग्रैंडपा गैंग’ नाम दिया गया है। तीनों बुजुर्गों की मुलाकात जेल में ही हुई थी। इन्होंने बाहर निकलने के बाद मई में होक्काइदो राज्य के सप्पोरो में एक घर में चोरी की। उसी इलाके में अगले महीने 5.36 लाख की ज्वेलरी भी चुराई। पुलिस के मुताबिक, 1989 में जापान में 65 साल से ज्यादा उम्र के 2.1% लोग ही क्राइम करते थे। यह 2019 में बढ़कर 22% हो गया है। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…