हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 26 जुलाई को शेयर बाजार में तेजी देखने मिल रही है। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 80,970 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में 300 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 24,720 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में तेजी और 7 में है। NSE के सभी सेक्टर में तेजी
NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी है। मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा 2.94% की तेजी है। हेल्थकेयर में 2.21%, IT सेक्टर में 2.13%, मीडिया सेक्टर में 2.00% और रियल्टी सेक्टर में 1.17% की तेजी है। सनस्टार लिमिटेड का शेयर 14.73% ऊपर ₹109 पर लिस्ट सनस्टार लिमिटेड का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इश्यू प्राइस से 14.73% ऊपर ₹109 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर 12% ऊपर ₹106.40 रुपए पर लिस्ट हुआ। इस IPO का इश्यू प्राइस ₹95 था। यह IPO 19 जुलाई से 23 जुलाई तक निवेशकों के लिए ओपन था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… 1,197 रुपए के ऑल टाइम पर पहुंचा LIC का शेयर
लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी LIC का शेयर आज 1,197 रुपए के ऑल टाइम पर पहुंचा। इससे पहले 9 फरवरी 2024 को LIC का शेयर 1175 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। पिछले 5 दिन में शेयर ने 5.73%, एक महीने में 18.39%, 6 महीने में 29.49% और एक साल में 88.80% का रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल की बात करें (1 जनवरी से अब तक) तो LIC का शेयर 38.06% चढ़ा है। FIIs ने ₹2,605.49 करोड़ की बिकवाली की कल गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
इससे पहले कल यानी 25 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट और फिर रिकवरी देखने को मिली थी। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 562 अंक रिकवर होकर 109 अंक की गिरावट के साथ 80,039 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 196 अंक की रिकवरी देखने को मिली, ये 7 अंक की गिरावट के साथ 24,406 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में तेजी रही। वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में गिरावट और 25 में तेजी रही।