जान्हवी कपूर ने कहा कि वो अपने PR के लिए पैसे खर्च नहीं करतीं। जान्हवी ने कहा कि उनके पास इतना बजट नहीं है कि वो सोशल मीडिया पर अपनी तारीफें करवाती फिरें। जान्हवी ने कहा कि लोगों को लगता है कि अगर कोई उनकी तारीफ करता है तो बदले में उसे पैसे मिले होंगे। जान्हवी ने यह बातें अपनी अपकमिंग फिल्म उलझ के प्रमोशन के दौरान कही है। बता दें, जान्हवी पिछले दिनों अपनी हेल्थ रिलेटड वजहों से चर्चा में थीं। उन्हें फूड पॉइजनिंग हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें 3 दिन तक हॉस्पिटल में भर्ती रहना पड़ा था। फिलहाल वे दोबारा अपने काम पर लौट चुकी हैं। हर तारीफ करने वाले PR नहीं होते
जान्हवी कपूर ने पिंकविला से बात करते हुए कहा- मैं देखती हूं कि कोई गलती से भी सोशल मीडिया पर मेरी तारीफ कर दे लोग बोलते हैं कि ये तो इसके PR ने किया होगा। मैं बोलती हूं कि मेरा बजट इतना नहीं है कि मैं लोगों से अपनी तारीफ करवाऊं। मैं खुद अपनी तारीफ नहीं कर सकती
जान्हवी ने कहा कि जब लोगों को उनका काम अच्छा लगता है तभी उनकी तारीफ करते होंगे। उन्होंने कहा- मैं अब खुद थोड़ी कह सकती हूं कि मेरे अंदर कॉन्फिडेंट आ गया है। मैं अच्छा परफॉर्म कर रही हूं। मैं अपनी तारीफ खुद नहीं कर सकती। जान्हवी की बैक टु बैक फिल्में आ रही हैं। मिस्टर एंड मिसेज माही के बाद अब उनकी अगली फिल्म उलझ, 2 अगस्त को रिलीज होगी। जान्हवी इसके बाद देवरा पार्ट-1 में जूनियर एनटीआर के साथ दिखेंगी। बीते दिनों हॉस्पिटल में भर्ती थीं जान्हवी
जान्हवी कपूर पिछले दिनों मुंबई के एच.एन. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती थीं। वे पिछले हफ्ते चेन्नई से एक इवेंट अटेंड करके मुंबई आईं तभी उन्हें कुछ परेशानी महसूस हुई। उन्होंने पहले घर पर ही आराम करना सही समझा लेकिन कंडीशन खराब होने पर हॉस्पिटल में एडमिट हो गईं।उनका ब्लड टेस्ट हुआ जिसमें पता चला कि उन्हें फू़ड पॉइजनिंग हुई है। पेट दर्द से रिकवरी के बाद उनकी बॉडी काफी ज्यादा वीक हो गई। जान्हवी ने टाइम्स नाउ से कहा- हॉस्पिटल में एडमिट होने से पहले मुझे वॉशरूम जाने तक में दिक्कत हो रही थी। ऐसा लग रहा था कि बॉडी सुन्न पड़ गई है। हाथ-पैर बिल्कुल काम नहीं कर रहे थे। वो समय मेरे लिए काफी डरावना था।