डायरेक्टर फराह खान की मां का निधन:कई बार सर्जरी हो चुकी थी; दो हफ्ते पहले सेलिब्रेट किया था बर्थडे

डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान की मां मेनका ईरानी का आज निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार थीं। मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। वे डिस्चार्ज होकर घर भी आ गई थीं, लेकिन फिर उनकी तबियत बिगड़ गई। दोबारा भर्ती कराने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने हॉस्पिटल में ही अंतिम सांस ली। दो हफ्ते पहले फराह ने मां का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था
फराह ने 12 जुलाई को अपनी मां मेनका ईरानी का जन्मदिन मनाया था। उन्होंने मां के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था। फराह के लिए उनकी मां सबसे बहादुर इंसान थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मां के साथ दो फोटोज भी शेयर किया था। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि उनकी मां की कई बार सर्जरी हो चुकी है।