विमेंस एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत को 81 रन का टारगेट दिया है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है। बांग्लादेश ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 80 रन बनाए। जवाब में भारत ने 2 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश की ओर से निगार सुल्ताना ने 32 और शोर्ना अख्तर ने नाबाद 19 रन बनाए। सात अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। इंडियन पेसर रेणुका सिंह और स्पिनर राधा यादव ने 3-3 विकेट लिए। पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला। भारतीय टीम एशिया कप की डिफेंडिंग चैंपियन है। इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम एक भी मैच नहीं हारी है। इंडिया ने पाकिस्तान, UAE और नेपाल को हराया है। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज शाम 7 बजे से पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।