अक्षय कुमार ने उन ट्रोलर्स को जवाब दिया है जो उनके लगातार काम करने को लेकर माखौल बनाते हैं। अक्षय ने कहा कि लोग कहते हैं कि मैं चार-चार फिल्में क्यों करता हूं। अब मैं अगर साल में एक फिल्म करूं तो बाकी दिन क्या करुंगा। अक्षय ने कहा कि लोग सवाल उठाते हैं कि मैं ज्यादा काम क्यों करता हूं। मैं ऐसे लोगों से कहना चाहता हूं कि कम से कम हमारे पास करने को काम तो है। जो काम कर रहे हैं, कम से कम उन्हें तो करने दो। बता दें, अक्षय कुमार की लास्ट रिलीज फिल्म सरफिरा भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसके पहले रिलीज हुई फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। बाकी दिन क्या करूं तेरे घर आऊं?
अक्षय कुमार ने मामाअर्थ की फाउंडर गजल अलघ से बात करते हुए कहा- मुझे कहते हैं कि ये साल में 4 फिल्में क्यों करता है। इसको एक ही फिल्म करनी चाहिए। चलो मैं एक फिल्म कर लेता हूं, फिर बाकी दिन क्या करूंगा। तेरे घर में आऊं? जो काम कर रहे हैं, उन्हें करने दो
अक्षय ने आगे कहा- बहुत लोगों को लगता है कि मैं बहुत काम करता हूं। बेटा, याद रखना, वो लोग भाग्यशाली होते हैं, जिनके पास काम होता है। यहां कई लोग बेरोजगारी की बात करते हैं। जिन्हें काम मिल रहा है, कम से कम उन्हें तो करने दो। अक्षय की इस साल रिलीज दोनों फिल्में फ्लॉप हुईं
अक्षय की इस साल दो फिल्में रिलीज हुई हैं। अभी दो और फिल्में ‘खेल खेल में’ और ‘स्काई फोर्स’ रिलीज होंगी। इसके अलावा वो सिंघम अगेन में कैमियो करते नजर आएंगे। अक्षय की इस साल रिलीज दोनों फिल्में सरफिरा और बडे़ मियां-छोटे मियां फ्लॉप हो गईं। बड़े मियां-छोटे मियां तो भारी-भरकम बजट में भी बनी थी। फिल्म ने सिर्फ 59 करोड़ रुपए कमाए। इसके अलावा सरफिरा 17 करोड़ में ही सिमट के रह गई। सरफिरा को क्रिटिक्स की तरफ से रिस्पॉन्स अच्छा मिला था, लेकिन यह नंबर्स में तब्दील नहीं हो पाए। फिल्म सरफिरा साउथ बेस्ड बिजनेसमैन जी.आर.गोपीनाथ की लाइफ पर बेस्ड है। जी.आर.गोपीनाथ ने देश में पहली बार सस्ती एयरलाइन शुरू की थी। उनका सपना था कि समाज का सबसे निचला व्यक्ति भी हवाई सफर का आनंद उठा सके। साउथ में पहले ही इस पर सोरारई पोटरु नाम से फिल्म बन चुकी है। सूर्या स्टारर इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म का रिव्यू पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करिए