सबसे बड़ी… सबसे अनोखी… ओलिंपिक सेरेमनी:सीन नदी पर पेरिस की विरासत दिखी, लेडी गागा-सेलीन डायोन ने परफॉर्म किया, सिंधु-शरत ने तिरंगा थामा

अद्भुत…अविस्मरणीय और अद्वितीय। ये शब्द पेरिस ओलिंपिक-2024 की ओपनिंग सेरेमनी को बयां करने के लिए काफी नहीं है। सीन नदी की लहरों पर कस्तियों पर सवार परेड ऑफ नेशंस में हिस्सा लेते खिलाड़ी…किनारे पर फैंस…पॉप स्टार लेडी गागा, आया नाकामुका और सेलीन डायोन की मनमोहक प्रस्तुतियों और एफिल टावर पर कमाल के लेजर लाइट ने सेरेमनी को यादगार बना दिया। बारिश की फुहारों ने इस पर चार चांद भी लगा दिए। ऐसा लग रहा था जैसे ‘सिटी ऑफ लव’ कहे जाने वाला पेरिस 100 साल बाद लौट रहे ओलिंपिक गेम्स का दिल खोलकर स्वागत कर रहा हो। ओलिंपिक गेम्स के इतिहास में पहली पर ओपनिंग सेरेमनी किसी स्टेडियम के बाहर रखी गई। सेरेमनी के दौरान ओलिंपिक मशाल लिए एक मिस्टीरियस मैन भी आकर्षण का केंद्र रहा। रात 2:25 बजे खिलाड़ियों की शपथ के बाद फ्रांस की संस्कृति के प्रतीक एफिल टॉवर पर लेजर लाइट शो हुआ। ओलिंपिक मशाल फ्रांस के दिग्गज खिलाड़ियों से होते हुए आगे बढ़ी, जो लीजेंड फुटबॉलर जिनेदिन जिदान, टेनिस दिग्गज राफेल नडाल, धावक एथलीट कार्ल लुईस से फ्रांस के ओल्डेस्ट लिविंग ओलिंपिक चैंपियन 100 साल के साइकिल चालक चार्ल्स कॉस्टे के पास पहुंची। फिर सेलीन डियोन की सुरीली आवाज के साथ हॉट बलून ने उड़ान भरी। इस सेरेमनी से फ्रांस ने अपनी सांस्कृतिक विविधता, क्रांति के इतिहास, वास्तुकला की शानदार विरासत की बानगी दुनिया के सामने पेश की। सबसे पहले भारतीय स्टार्स की तस्वीरें… 4 घंटे चली सेरेमनी; 94 बोट में सवार होकर निकले खिलाड़ी
इस ऐतिहासिक सेरेमनी का आगाज रात 11 बजे परेड ऑफ नेशंस से हुआ। परेड में 206 देशों के 6500 से ज्यादा के एथलीट्स आस्टरलिज ब्रिज से 94 कस्तियों पर सवार होकर 6 KM दूर एफिल टावर की ओर जा रहे थे। ये कस्तियां शहर की ऐतिहासिक इमारतों कैथेड्रल आफ नोत्रे डेम, लावरे म्युजियम और कुछ आयोजन स्थलों से होकर गुजरी। पहला दल ग्रीस का, भारत 84वें नंबर पर आया
सबसे पहले ग्रीस का दल आया, क्योंकि इसी देश में मॉर्डन ओलिंपिक गेम्स की शुरुआत हुई थी। दूसरे नंबर पर रिफ्यूजी टीम आई। भारतीय दल 84वें नंबर पर आया। इसमें पीवी सिंधु और अचंता शरत कमल तिरंगा थामे नजर आए। सबसे अंत में मेजबान फ्रांस का दल आया। भारत के खेल प्रेमी अपने स्टार्स को देखने के लिए आधी रात तक जागते रहे। नदी के किनारो 3 लाख से ज्यादा दर्शकों ने देखी सेरेमनी
3,00,000 लोग ने नदी के किनारे बनाए गए स्टैंड और 2 लाख लोग ने सीन नदी के पुल, किनारों पर बने अपार्टमेंटों की बालकन से ओपनिंग सेरेमनी देखी। सेरेमनी के लिए आयोजकों ने 2 लाख से अधिक मुफ्त टिकट दिए गए थे, जबकि एक लाख से अधिक टिकट बिके थे। ओपनिंग सेरेमनी की खास बातें… गागा ने क्लासिक कैबरे परफॉर्म किया, डियोन की इमोशनल परफॉर्मेंस
अमेरिका की पॉप स्टार लेडी गागा ने एक फ्रांसीसी कैबरे क्लासिक किया। वहीं, फ्रांसीसी पॉप स्टार नाकामुरा ने परफॉरमेंस के जरिए फ्रेंच भाषा के बारे में बताया। सेलीन डियोन ने दिसंबर 2022 में एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल स्थिति का खुलासा करते हुए एडिथ पियाफ के ‘L’Hymne a l’amour’ परफॉर्म किया। पॉप सिंगर्स की फोटो फोटोज में हस्तियां…