पेरिस ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी जिसने भी देखी, वो आश्चर्यचकित हो गया। ये एक यादगार ओपनिंग सेरेमनी बन गई। पहली बार ओपनिंग सेरेमनी स्टेडियम में नहीं हुई। पेरिस की सड़कों और नदी में मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रोग्राम हुए। परेड ऑफ नेशंस में सीन नदी में कश्तियों पर सवार एथलीट्स नजर आए। ऐफिल टावर के लेजर लाइट शो, पॉप स्टार लेडी गागा का प्रोग्राम और नदी किनारे खड़े दर्शकों के उत्साह ने ओपनिंग सेरेमनी को ऐतिहासिक बना दिया। ओलिंपिक माशल लिए एक मिस्टीरियस मैन नजर आया, जिसकी चर्चा हर जुबां पर है कि ये कौन था। मशाल फ्रांस के दिग्गज फुटबॉलर जिनेदिन जिदान, टेनिस स्टार राफेल नडाल, धावक कार्ल लुईस के हाथों से होते हुए ओल्डेस्ट लिविंग ओलिंपिक चैंपियन चार्ल्स कॉस्टे के पास पहुंची। कॉस्टे 100 साल के बाइसिकिल रेसर हैं। सिटी ऑफ लव कहा जाने वाला पेरिस शुक्रवार की रात दिल खोलकर ओलिंपिक का स्वागत कर रहा था। 100 साल बाद ओलिंपिक गेम्स पेरिस में लौटे और इस मौके पर फ्रांस ने अपनी सांस्कृतिक विविधता, क्रांति के इतिहास, वास्तुकला को दुनिया से रू-ब-रू कराया। सबसे पहले भारतीय स्टार्स की तस्वीरें… 4 घंटे चली सेरेमनी; 94 बोट्स पर सवार होकर निकले खिलाड़ी
इस ऐतिहासिक सेरेमनी का आगाज रात 11 बजे परेड ऑफ नेशंस से हुआ। परेड में 206 देशों के 6500 से ज्यादा के एथलीट्स आस्टरलिज ब्रिज से 94 नावों पर सवार होकर 6 KM दूर एफिल टावर की ओर जा रहे थे। ये कश्तियां शहर की ऐतिहासिक इमारतों- कैथेड्रल आफ नोत्रे डेम, लावरे म्यूजियम और कुछ आयोजन स्थलों से होकर गुजरीं। पहला दल ग्रीस का, भारत 84वें नंबर पर आया
सबसे पहले ग्रीस का दल आया, क्योंकि इसी देश में मॉर्डन ओलिंपिक गेम्स की शुरुआत हुई थी। दूसरे नंबर पर रिफ्यूजी टीम आई। भारतीय दल 84वें नंबर पर आया। इसमें पीवी सिंधु और अचंता शरत कमल तिरंगा थामे नजर आए। सबसे अंत में मेजबान फ्रांस का दल आया। भारत के खेल प्रेमी अपने स्टार्स को देखने के लिए आधी रात तक जागते रहे। नदी के किनारों 3 लाख से ज्यादा दर्शकों ने देखी सेरेमनी
3,00,000 लोग ने नदी के किनारे बनाए गए स्टैंड और 2 लाख लोग ने सीन नदी के पुल, किनारों पर बने अपार्टमेंट्स की बालकनी से ओपनिंग सेरेमनी देखी। सेरेमनी के लिए आयोजकों ने 2 लाख से अधिक मुफ्त टिकट दिए गए थे, जबकि एक लाख से अधिक टिकट बिके थे। ओपनिंग सेरेमनी की खास बातें… गागा ने क्लासिक कैबरे परफॉर्म किया, डियोन की इमोशनल परफॉर्मेंस
अमेरिका की पॉप स्टार लेडी गागा ने एक फ्रांसीसी कैबरे क्लासिक किया। वहीं, फ्रांसीसी पॉप स्टार नाकामुरा ने परफॉरमेंस के जरिए फ्रेंच भाषा के बारे में बताया। सेलीन डियोन ने दिसंबर 2022 में एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल स्थिति का खुलासा करते हुए एडिथ पियाफ के ‘L’Hymne a l’amour’ पर परफॉर्म किया। पॉप सिंगर्स की फोटो फोटोज में हस्तियां…