EV पर सब्सिडी के लिए सरकार ने ₹278 करोड़ बढ़ाए:अगस्त में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं​​​​​​​

कल की बड़ी खबर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सब्सिडी से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) को 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके साथ ही सरकार ने सब्सिडी को 500 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 778 करोड़ रुपए कर दिया है। वहीं, अगस्त 2024 महीने में बैंकों में 13 दिन कामकाज नहीं होगा। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 7 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इनके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर 30 सितंबर तक मिलेगी सब्सिडी:सरकार ने EMPS के लिए 278 करोड़ रुपए बढ़ाए, इसमें इलेक्ट्रिक कारें शामिल नहीं केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) को 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके साथ ही सरकार ने सब्सिडी को 500 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 778 करोड़ रुपए कर दिया है। हैवी इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए 13 मार्च को इस स्कीम को लॉन्च किया था। तब यह स्कीम 1 अप्रैल 2024 से 31 जुलाई 2024 लागू की गई थी। यह योजना इलेक्ट्रिक टू व्हीलर, इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर और ई-रिक्शा पर सब्सिडी देती है। इसमें इलेक्ट्रिक 4 व्हीलर्स को शामिल किए जाने की कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. अगस्त में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक:4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 7 दिन कामकाज नहीं होगा अगस्त 2024 महीने में बैंकों में 13 दिन कामकाज नहीं होगा। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 7 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इनके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी जगह बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। यहां हम आपको अगस्त महीने की बैंक छुट्टियों के बारे में बता रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ICICI बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 14.6% बढ़ा:आय 18.6% बढ़कर ₹45,997 करोड़ रही, ब्याज आय भी 7.27% बढ़ी देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक ICICI का अप्रैल-जून तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध-मुनाफा सालाना आधार पर 14.62% बढ़कर ₹11,059.11 करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही में ये ₹9,648.20 करोड़ रहा था। हालांकि, तिमाही आधार पर बैंक का नेट प्रॉफिट 3.28% बढ़ा है। पिछली तिमाही (Q4 FY24) में बैंक का मुनाफा 10,707.53 करोड़ रुपए रहा था। ICICI ने शनिवार (27 जुलाई) को Q1FY25 यानी फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. PNB का पहली-तिमाही में मुनाफा 159% बढ़कर ₹3,252 करोड़:आय 12.54% बढ़कर ₹32,165 करोड़ रही, ब्याज आय भी 10.23% बढ़ी पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB का अप्रैल-जून तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध-मुनाफा सालाना आधार पर 159% बढ़कर ₹3,252 करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही में ये ₹1,255 करोड़ रहा था। वहीं तिमाही आधार पर भी बैंक का नेट प्रॉफिट 8.03% बढ़ा है। पिछली तिमाही (Q4 FY24) में बैंक का मुनाफा 3,010 करोड़ रुपए रहा था। PNB ने शनिवार (27 जुलाई) को Q1FY25 यानी फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. NTPC का पहली-तिमाही में मुनाफा 12% बढ़कर ₹5506 करोड़:आय 12.64% बढ़ी, ₹3.25 प्रति शेयर का लाभांश देगी कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन यानी NTPC लिमिटेड का वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 12.20% बढ़कर ₹5,506 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹4,907 करोड़ रहा था। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 3.25 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड यानी लाभांश देने का ऐलान किया है। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं। NTPC ने आज यानी 27 जुलाई को पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
6. ITC होटल्स का डीमर्जर अगले 6 महीनों में पूरा होगा:साल के आखिरी तक शेयर लिस्ट होने की उम्मीद; 2 महीने पहले शेयरहोल्डर्स ने दी थी मंजूरी ITC ग्रुप के होटल बिजनेस का डीमर्जर अगले 6 महीनों में पूरा हो जाएगा। यह बात ITC के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) संजीव पुरी ने CNBC टीवी-18 को दिए इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक होटल बिजनेस स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो सकता है। संजीव पुरी ने कहा- लिस्टिंग के लिए कोई सटीक तारीख अभी बता पाना काफी मुश्किल है। इसके लिए कई रेगुलेटरी प्रोसेस होती है, जिनसे गुजरना पड़ता है और कभी कुछ क्वेरी होती हैं, जिसका जवाब भी देना होता है। हालांकि, मुझे नहीं लगता है कि बताई गई समय सीमा में कोई बड़ा बदलाव होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
7. एकम्स ड्रग्स का IPO अगले हफ्ते ओपन होगा:30 जुलाई से 1 अगस्त तक कर सकेंगे बिडिंग, मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,938 एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO अगले हफ्ते ओपन होगा। रिटेल निवेशक 30 जुलाई से 1 अगस्त तक IPO के लिए बिडिंग कर सकेंगे। 6 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹1,856.74 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹680 करोड़ के 27,345,162 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए ₹1,176.74 करोड़ के 17,330,435 शेयर बेच रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…