भारत vs श्रीलंका दूसरा टी-20:कुसल मेंडिस 10 रन बनाकर आउट, अर्शदीप सिंह ने कैच आउट कराया

भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला पल्लेकेले में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बारिश के कारण मैच 45 मिनट देर से शुरू हुआ था। श्रीलंका ने 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं। पथुम निसांका और कुसल परेरा क्रीज पर हैं। अर्शदीप सिंह ने कुसल मेंडिस को मिड ऑन पर कैच कराया। उन्होंने 10 रन बनाए। भारत ने ओपनर शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन को मौका दिया है। श्रीलंका में दिलशान मदुशंका की जगह रमेश मेंडिस को खिलाया गया। देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड