इजराइल का ईरानी परमाणु ठिकानों पर दोबारा हमला:जवाब में ईरान ने 150 मिसाइलें दागीं; दावा- इजराइली रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया

इजराइल ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर एयरस्ट्राइक की। इजराइली फाइटर जेट्स ने शुक्रवार देर रात ईरान के परमाणु ठिकानों को दोबारा निशाना बनाया। इजराइली हमलों में अब तक 78 लोग मारे गए और 350 से ज्यादा घायल हुए। जवाब में ईरान ने 150 बैलिस्टिक मिसाइलें इजराइल की ओर दागीं। इनमें से 6 मिसाइलें राजधानी तेल अवीव में गिरी, जिसमें 1 महिला की मौत हो गई। वहीं, 63 लोग घायल हो गए। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में इजराइली रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाने का दावा किया गया। ईरान की ओर से हमले की आशंका के चलते इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट कर दिया गया था। इजराइल ने एक दिन पहले शुक्रवार सुबह 5:30 बजे ईरानी परमाणु और कई मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया था। इसमें 6 परमाणु वैज्ञानिक और 20 से ज्यादा मिलिट्री कमांडर्स मारे गए थे। इजराइल-ईरान संघर्ष की फुटेज… इजराइल और इराक में 24 घंटे का टकराव, 7 पॉइंट्स में बड़ी बातें 1. इजराइल ने 200 फाइटर जेट्स से ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया। 2. इजराइल ने इसे ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ नाम दिया। 3. इजराइली ऑपरेशन में ईरान के 6 वैज्ञानिक, 5 टॉप मिलिट्री अफसर मारे गए। 4. ईरान ने पलटवार किया, इसे ‘ट्रू प्रॉमिस थ्री’ नाम दिया। 150 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। 5. ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से इजराइली रक्षा मंत्रालय को हिट करने का दावा किया। 6. नेतन्याहू ने पीएम मोदी से बातचीत की और हालात की जानकारी दी। 7. ट्रम्प ने ईरान को धमकी दी, कहा- परमाणु समझौता करें वरना बड़ा हमला होगा। इजराइल-ईरान टकराव से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें- 1. इजराइली निशाने पर थी नतांज अंडरग्राउंड लैब:ईरान ने ऐसी क्या टेक्नोलॉजी हासिल की, जो इजराइल ने 200 लड़ाकू विमानों से हमला कर दिया ईरान के 100 ठिकानों पर इजराइल के 200 विमानों ने ताबड़तोड़ 330 बम क्यों गिराए? इन ठिकानों में सबसे खास है, तेहरान से 220 किलोमीटर दक्षिण में नतांज। दरअसल, नतांज में ईरान की सबसे बड़ी अंडरग्राउंड परमाणु लैबोरेट्री है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 2.भास्कर एक्सप्लेनर- इजराइल का ईरान पर अटैक, अमेरिका ने पल्ला झाड़ा: ईरान कैसे करेगा पलटवार, भारत पर क्या असर; 5 सवालों के जवाब इजराइली पीएम नेतन्याहू ने कहा- ईरान को रोका नहीं गया तो वो कुछ महीनों में ही परमाणु हथियार बना सकता है। अमेरिका ने साफ कर दिया कि वो इस हमले में शामिल नहीं हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने कहा कि इसकी सजा मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें… इजराइल-ईरान संघर्ष से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाईये…