मोदी बोले-साइप्रस को यूरोप के प्रवेश-द्वार के रूप में देखा:ये हमारा भरोसेमंद पार्टनर; भारत के स्टार्टअप सिर्फ सपने नहीं, समाधान बेचते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर रविवार को साइप्रस पहुंचे। वहां के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मोदी साइप्रस के लिमासोल गए। होटल के बाहर भारतीय समुदाय से मुलाकात की। बच्चों को दुलार किया। साथ ही भारत माता की जय के नारे लगाए। दोनों देशों के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मोदी और साइप्रस राष्ट्रपति के बीच एक बैठक हुई। मोदी ने कहा- साइप्रस में कई भारतीय कंपनियां हैं। इसे यूरोप के प्रवेश द्वार के रूप में देखा है। ये हमारा भरोसेमंद पार्टनर है। मोदी रविवार को 3 देशों की 4 दिन की यात्रा पर रवाना हुए। 16 जून को साइप्रस दौरे का दूसरा दिन होगा। 16 जून को कनाडा निकल जाएंगे, 17 जून को वहां G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद मोदी 18 जून को क्रोएशिया जाएंगे। 19 जून को भारत लौट आएंगे। मोदी के साइप्रस दौरे की तस्वीरें… एयरपोर्ट पर वेलकम भारतीय समुदाय से मुलाकात बिजनेस बढ़ाने पर चर्चा पीएम मोदी के साइप्रस दौरे के पहले दिन के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…