डोनाल्ड ट्रम्प G7 समिट छोड़कर लौटेंगे:बैठक में इजराइल-ईरान मुद्दे पर सहमति बनना मुश्किल; कहा- लोग तुरंत तेहरान खाली करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कनाडा के कैननास्किस में आयोजित G7 समिट को बीच में छोड़कर वापस लौटेंगे। व्हाइट हाउस ने बताया, मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते ट्रम्प एक दिन पहले लौट रहे हैं। उधर ट्रम्प ने G7 मीटिंग के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि, ईरान को उस ‘समझौते’ पर हस्ताक्षर करना चाहिए था जिस पर हस्ताक्षर करने के लिए मैंने उनसे कहा था। यह कितनी शर्म की बात है और मानव जीवन की बर्बादी है। सीधे शब्दों में कहें तो, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता। सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए। इस समिट में सभी 7 सदस्य देश इजराइल-ईरान संघर्ष विराम पर एक राय बनाने के लिए प्रस्ताव ला रहे हैं। लेकिन डोनाल्ड ट्रम्प जी7 के जॉइंट बयान पर साइन करने को तैयार नहीं है। G7 समिट का पहला दिन- 3 वजहों से ट्रम्प चर्चा में G7 समिट के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…