मोदी थोड़ी देर में G7 समिट में पहुंचेंगे:ट्रम्प सुबह बैठक छोड़कर अमेरिका गए; ब्रिटिश PM बोले- इजराइल-ईरान जंग में अमेरिका शामिल नहीं होगा

कनाडा के अल्बर्टा राज्य के कैननास्किस में चल रही G7 समिट में इजराइल-ईरान तनाव का असर दिख रहा है। समिट के पहले दिन G7 देशों ने इजराइल का समर्थन किया। मंगलवार सुबह साझा बयान में कहा गया कि इजराइल को अपनी आत्मरक्षा करने का अधिकार है। ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए। उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प समिट को बीच में छोड़कर अमेरिका रवाना हो गए हैं। व्हाइट हाउस ने बताया कि मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते ट्रम्प ने यह फैसला लिया है। इस बीच ट्रम्प ने कहा, ‘मैं सीजफायर के लिए वॉशिंगटन नहीं लौट रहा हूं। बात उससे कहीं बड़ी है।’ इस पर ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने कहा- राष्ट्रपति ट्रम्प ने ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे लगे कि वे इस संघर्ष में शामिल होने वाले हैं। इसके विपरीत, जी7 का बयान तनाव कम करने के बारे में था। G7 समिट का पहला दिन- 3 वजहों से ट्रम्प चर्चा में G7 समिट के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…