G7 समिट में मोदी बोले- भारत-कनाडा के संबंध काफी महत्वपूर्ण:10 साल बाद यहां आया, नए PM से पहली मुलाकात; वर्ल्ड लीडर्स से भी मिले

कनाडा के अल्बर्टा राज्य के कैननास्किस में G7 समिट का आज आखिरी दिन है। पीएम मोदी ने समिट में सभी वर्ल्ड लीडर्स से मुलाकात की। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम पार्डो, ऑस्ट्रेलिया पीएम एंथनी अल्बनीज, द. अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, साउथ कोरिया राष्ट्रपति लीजे म्युंग शामिल हैं। इसके बाद G7 समिट में शामिल देशों और गेस्ट का एकसाथ फोटो सेशन हुआ। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प G7 समिट छोड़कर अमेरिका वापस चले गए। व्हाइट हाउस ने बताया कि मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते ट्रम्प ने यह फैसला लिया है। इस बीच ट्रम्प ने कहा, ‘मैं सीजफायर के लिए वॉशिंगटन नहीं लौट रहा हूं। बात उससे कहीं बड़ी है।’ इस पर ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने कहा- राष्ट्रपति ट्रम्प ने ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे लगे कि वे इस संघर्ष में शामिल होने वाले हैं। इसके विपरीत, जी7 का बयान तनाव कम करने के बारे में था। G7 समिट में मोदी, 5 तस्वीरों में… G7 समिट के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…