ईरान और इजराइल के बीच बीते 7 दिनों से लड़ाई जारी है। बुधवार देर रात इजराइली हैकर्स ने ईरान के कई न्यूज चैनल हैक कर लोगों से विद्रोह की अपील की। इन हैकर्स ने 2022 के वे वीडियो चलाए, जिनमें ईरानी महिलाएं अपने बाल काट रही हैं। दरअसल, 2022 में महसा अमीनी नाम की ईरानी महिला की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। महसा को गलत तरीके से हिजाब पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद ईरानी महिलाओं ने सरकार के विरोध में अपने बाट काट दिए थे। दूसरी तरफ एक इजराइली मिलिट्री अधिकारी ने CNN को बताया कि अब तक ईरान ने करीब 400 बैलिस्टिक मिसाइलें और 1,000 ड्रोन दागे हैं। इनमें से 20 बैलिस्टिक मिसाइलें इजराइल में गिरी हैं, जिससे 24 लोगों की मौत हुई है। इजराइल-ईरान संघर्ष के 5 फुटेज… इजराइल-ईरान संघर्ष के पिछले 5 दिनों का अपडेट… इजराइल-ईरान संघर्ष से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…