इजराइल ने फिर ईरान में एयरस्ट्राइक शुरू की:तेहरान में कई जगह धमाके, डिफेंस सिस्टम एक्टिव; ईरान के सपोर्ट में आया हिजबुल्लाह

ईरान और इजराइल जंग का आज आठवां दिन है। गुरुवार देर रात इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान को एक बार फिर से निशाना बनाया। इसके बाद पूरे तेहरान में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया गया। इजराइली आर्मी ने उत्तरी ईरान के कलाश तलेशान गांव के में रहने वाले लोगों को जगह खाली करने की चेतावनी दी है। वहीं, ईरान ने इजराइल के ‘चैनल-14’ के पीएम नेतन्याहू का माउथ पीस बताते हुए इसके ऑफिस पर हमले की धमकी दी। दूसरी तरफ लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह खुलकर ईरान के सपोर्ट में आ गया है, इससे पहले हमास भी ईरान का समर्थन कर चुका है। वहीं, राष्ट्रपति ट्रम्प का कहना है कि वो ईरान जंग में शामिल होने को लेकर 2 हफ्ते में फैसला करेंगे। 7 दिन की लड़ाई में अब तक इजराइल के 24 लोग मारे गए हैं। वहीं, वॉशिंगटन स्थित एक ह्यूमन राइट्स ग्रुप ने दावा किया है कि ईरान में मौत का आंकड़ा अब 639 हो चुका है और 1329 लोग घायल हैं। इजराइल पर ईरान के हमले की 5 फुटेज… इजराइल-ईरान संघर्ष के पिछले 6 दिनों का अपडेट… इजराइल-ईरान संघर्ष से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…