हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार, 20 मई को सेंसेक्स करीब 800 अंक ऊपर 82,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 250 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 25,000 के ऊपर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट है। एयरटेल, MM, पावर ग्रिड और रिलायंस के शेयर 2.5% तक चढ़े हैं। मारुति, बजाज फाइनेंस और टेक महिंद्रा में मामूली गिरावट है। निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में तेजी है। NSE के रियल्टी सेक्टर में 1.68%, सरकारी बैंकों में 1.38%, मेटल में 1.18%, फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.11% की तेजी है। मीडिया शेयरों में गिरावट है। शेयर बाजार में तेजी के 4 कारण: एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार 19 जून को घरेलू निवेशकों ने 606 करोड़ के शेयर खरीदे एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस के IPO में निवेश का आज आखिरी दिन एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का IPO 18 जून को ओपन है। निवेशक इस इश्यू के लिए आज 20 जून तक बिडिंग कर सकेंगे। 25 जून को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी टोटल ₹499.60 करोड़ जुटाना चाहती है। कंपनी इश्यू में 2.25 करोड़ फ्रेश शेयर्स जारी करेगी। इस इश्यू में कंपनी के मौजूदा निवेशक या प्रमोटर ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए एक भी शेयर नहीं बेचेंगे। कल बाजार में रही थी गिरावट हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 19 मई को सेंसेक्स 83 अंक गिरकर 81,362 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 19 अंक की गिरावट रही, ये 24,793 के स्तर पर आ गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट और 8 में तेजी रही। अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और टेक महिंद्रा सहित कुल 10 के शेयर्स 2.50% तक गिरे। MM, टाइटन और मारुति के शेयरों में 1.6% तक की तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में गिरावट और 17 में तेजी रही। NSE का PSU बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा 2.04% नीचे आया। इसके अलावा, मीडिया में 1.91%, रियल्टी में 1.60%, मेटल में 1.29% और IT में 0.94% की गिरावट रही। अकेले ऑटो सेक्टर 0.52% चढ़कर बंद हुआ।