महाराष्ट्र में भारी बारिश, नासिक में घरों-दुकानों में पानी भरा:MP के श्योपुर में खिरखिरी नदी उफान पर, 20 गांवों का संपर्क कटा

मानसून ने बीते दो दिन में राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में एंट्री ले ली है। भारी बारिश के चलते गुजरात के अहमदाबाद, वापी और राजकोट में सड़क, घरों और दुकानों में पानी भर गया। सावरकुंडला, राजुला में स्थानीय नदियां उफान पर आ गई हैं। महाराष्ट्र के नासिक में भारी बारिश से गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे नदी किनारे के निचले इलाकों के घर-दुकानों में पानी घुस गया। गुजरात के अमरेली में भारी बारिश से नदियों का पानी खेतों में जा घुसा। इससे फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। मध्यप्रदेश के श्योपुर में खिरखिरी नदी उफान पर आ गई, जिससे करीब 20 गांवों का संपर्क टूट गया। बिहार के गयाजी में बारिश के बाद फल्गु नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इससे 20 लोग फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों ने 18 लोगों का रेस्क्यू किया। 2 की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से सरगुजा के मैनी नदी में अचानक आई बाढ़ में मां-बेटे समेत चार लोग बह गए। मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 20 जून तक मानसून कहां पहुंचा, मैप से समझिए… महाराष्ट्र में नदियां खतरे के निशान से ऊपर, रायगढ़ में आज स्कूल-कॉलेज बंद मौसम विभाग ने गुरुवार रात महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया, क्योंकि राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। इसके चलते कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। रायगढ़ में अंबा और कुंडलिका नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। वहीं, पातालगंगा नदी के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। रत्नागिरी में जगबूदी नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। एहतियात के तौर पर रायगढ़ जिले में सभी स्कूल और कॉलेज आज के लिए बंद कर दिए गए हैं। पश्चिमी महाराष्ट्र में इंद्रायणी और कुछ दूसरी नदियों में बाढ़ आ गई है। नासिक में गोदावरी नदी भारी बारिश के कारण उफान पर है। यहां कई मंदिर गोदावरी के पानी में डूब गए हैं। देशभर से मौसम की तस्वीरें… गुरुवार को बिजली गिरने की घटनाएं और मौतें… अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम… राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: ग्वालियर में रोड धंसी, शिवपुरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली बही, श्योपुर में कई गांवों का संपर्क टूटा मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। शिवपुरी के कुंअरपुर गांव के पास उफनती पुलिया पार कर रहा ट्रैक्टर बह गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में सवार चारों लोगों को बचा लिया है। धार जिले के मांडू की खुद नदी में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। ग्वालियर में बारिश के कारण रोड धंस गई, जिससे एक तलघर ढह गया। श्योपुर में खिरखिरी नदी उफान पर आ गई, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया। पूरी खबर यहां पढ़ें… उत्तर प्रदेश: उन्नाव में बारिश से रेलवे ट्रैक धंसा, 24 घंटे में बिजली गिरने से 10 की मौत उन्नाव में बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। रेलवे ट्रैक धंस गया। एक युवक ने लाल टीशर्ट लहराकर पैसेंजर ट्रेन रुकवाई। जिससे बड़ा हादसा टल गया। बीते 24 घंटे में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज 36 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 53 जिलों में बिजली गिरने की संभावना जताई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… राजस्थान: बारिश के कारण जयपुर में सड़क धंसी, राजधानी में दिन में अंधेरा, फिर मूसलाधार बरसात, कोटा में बैराज का गेट खोला मानसून की एंट्री के साथ ही राजस्थान में तेज बरसात का दौर जारी है। जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, दौसा सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। राजधानी जयपुर में दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक अंधेरा छा गया और तेज बरसात शुरू हो गई। जयपुर में बारिश के कारण मानसरोवर इलाके में सड़क धंस गई। इससे करीब 15 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया। वहीं, कोटा में बैराज का भी एक गेट खोला गया। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज 28 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें… छत्तीसगढ़: मैनी नदी में बाढ़ में बहे मां-बेटे समेत 4 लोग:सरगुजा में पुटू बीनने गए थे, लौटते वक्त चपेट में आए, तलाश जारी छत्तीसगढ़ में सरगुजा के मैनी नदी में अचानक आई बाढ़ में मां-बेटे समेत चार लोग बह गए। गुरुवार शाम 5:30 से 06:00 के बीच की इस घटना के बाद से अब तक चारों का पता नहीं चल पाया है। सभी ढोड़ागांव के रहने वाले हैं। सभी पुटू (मशरूम) बीनने गए थे, तभी लौटते वक्त बाढ़ की चपेट में आ गए। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम चारों की तलाश में जुटी है। पूरी खबर यहां पढ़ें… हरियाणा: पंचकूला में सुबह-सुबह बारिश, 18 जिलों में यलो अलर्ट; रात से प्री मानसून की एंट्री हरियाणा के पंचकूला में सुबह-सुबह तेज बारिश हुई। बाकी जगह मौसम साफ है। मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज रात से प्री मानसून एक्टिव हो जाएगा। इसके कारण आगामी 4 से 5 दिन पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। प्रदेश में 29 जून के आसपास मानसून की एंट्री होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें… पंजाब: आज फिर बारिश-आंधी का अलर्ट; 3 दिन में आएगा मानसून पंजाब में अगले 3 दिन में मानसून दस्तक दे सकता है। पंजाब में आज भी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें… हिमाचल: आज से 5 दिन तक बारिश; 22-23 को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो गया है। प्रदेश के ज्यादातर भागों में इससे देर रात से ही मौसम खराब बना हुआ है। शिमला में सुबह के वक्त हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं पहाड़ों पर अगले पांच दिन तक बारिश जारी रहेगी।मौसम विभाग के अनुसार, आज भी ज्यादातर भागों में हल्की बारिश होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें… बिहार: पटना में बारिश, प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट; नवादा के ककोलत वाटर फॉल में बढ़ा पानी बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। पटना में शुक्रवार की सुबह से मौसम का मिजाज बदला है और रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें… झारखंड: कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 40KM/H से चलेगी हवा; बिजली गिरने की भी आशंका झारखंड में मंगलवार को मानसून के एक्टिव होते ही पूरा राज्य में भारी बारिश जारी है। बीते 2 दिनों में काफी बारिश हुई। कई जिलों में तो भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग को रेड अलर्ट तक जारी करना पड़ा। इधर, 25 जून तक झारखंड के कई जिलों में अच्छी-खासी बारिश होने की उम्मीद बनी हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…