पीएम बोले- ओडिशा में डबल इंजन सरकार से डबल बेनिफिट:सरकार के एक साल पूरे होने पर विजन डॉक्यूमेंट्स जारी किया, रोड शो भी किया

पीएम मोदी ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में कहा कि ओडिशा में डबल इंजन सरकार से लोगों को डबल बेनिफिट मिल रहा है। आज के दिन ओडिशा में भाजपा सरकार एक साल पूरे कर लिए हैं। यह सिर्फ सरकार की एनिवर्सिरी नही है। यह एक स्थापित सरकार की एनिवर्सिरी है। गुडगवर्नेंस की एनिवर्सिरी है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक ओडिशा के लाखों गरीब परिवार आयुष्मान योजना से बाहर थे। आज आयुष्मान भारत और गोप बंधु जन आरोग्य योजना, दोनों इंजिन यहां चल रहे हैं। इससे ओडिशा के करीब 3 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ मिलना तय हुआ है। देश के दूसरे राज्यों में भी यहां से कोई काम करने गया है तो वहां भी जरूरत पड़ने पर उसे मुफ्त इलाज मिलना शुरू हुआ है। पीएम ने एयरपोर्ट से जनता मैदान तक रोड शो किया इससे पहले ओडिशा में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर 2036 तक विकसित ओडिशा और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए विजन डॉक्यूमेंट्स जारी किया। इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट से जनता मैदान तक रोड शो किया। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि राज्य सरकार का गठन पिछले साल 12 जून को हुआ था। इसलिए एक साल 12 जून को पूरे हुए थे, लेकिन पीएम के बिजी शेड्यूल की वजह से कार्यक्रम 20 को रखा गया। एक साल में पीएम मोदी का छठा ओडिशा दौरा
राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद पीएम मोदी का एक साल में यह छठा ओडिशा दौरा है। पीएम 12 जून को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। 17 सितंबर को पीएम मोदी ने ओडिशा में सुभद्रा योजना लॉन्च की। 29 नवंबर को प्रधानमंत्री ने ओडिशा में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लिया। 8 जनवरी को भुवनेश्वर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ किया। इसके बाद 27 जनवरी 2025 को पीएम मोदी ने उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया। ओडिशा विधानसभा में पहली बार भाजपा को बहुमत ओडिशा विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने पहली बार बहुमत के साथ जीत हासिल की थी। राज्य की 147 सीटों में से भाजपा को 78 सीटें मिलीं। वहीं, नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD) को 51, कांग्रेस को 14, CPI(M) को 1 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली थीं। लोकसभा चुनाव में भी पहली बार भाजपा ने यहां बड़ी जीत दर्ज की थी। राज्य की 21 सीटों में से भाजपा को 20 और कांग्रेस को एक सीट मिली। BJD और अन्य दलों को एक भी सीट नहीं मिली। 2019 में भाजपा को 8, BJD को 12 और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली थी। यानी भाजपा को इस बार 12 सीटों का फायदा है। भाजपा ने 24 साल 99 दिन का पटनायक राज खत्म किया
BJD के नवीन पटनायक ने 5 मार्च 2000 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से जून 2024 तक वे 5 बार यानी 24 साल 99 दिन तक ओडिशा के CM रहे। अगर इस बार उनकी सरकार बनती तो वे देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते। अभी ये रिकॉर्ड सिक्किम के पवन चामलिंग के नाम है। वे 24 साल 165 दिन तक इस पद पर रहे। ———————— ये खबर भी पढ़ें… मंडे मेगा स्टोरी:पीएम मोदी की रैलियां आधी हुईं, भाषण लंबे; सूट पहनकर विदेश जाते थे, अब कुर्ता- जैकेट; कितने अलग हैं मोदी 3.0 आज मोदी सरकार 3.0 का एक साल पूरा हो गया। इसके साथ ही बतौर PM नरेंद्र मोदी ने 11 साल पूरे कर लिए। इन 11 सालों में प्रधानमंत्री के लुक, स्टाइल, पहनावे और बोलने के तौर-तरीके काफी बदल गए हैं। उनकी रैलियां घट गई हैं और भाषण लंबे हो गए हैं। अब वो तेजी से बोलने की बजाय ठहरकर बोलने लगे हैं। पूरी खबर पढ़ें…