भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड दौरे का जीत से आगाज किया है। टीम ने शनिवार रात को पहले टी-20 मैच में इंग्लिश टीम को 97 रनों के अंतर से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। नटिंघम में इंग्लैंड की कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाए। 211 रन का टारगेट चेज कर रही मेजबान टीम 14.5 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम से डेब्यू कर रही श्री चरणी ने 4 विकेट झटके। वहीं, कप्तान स्मृति मंधाना ने 112 रनों की शतकीय पारी खेली। मंधाना ने हरमनप्रीत के दो रिकॉर्ड तोड़े… यहां से मैच रिपोर्ट… शेफाली-मंधाना की फिफ्टी पार्टनरशिप, स्मृति ने शतक बनाया
टीम में वापसी कर रही शेफाली वर्मा और कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस हार कर बैटिंग कर रही भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना नुकसान के 47 रन बनाए। 9वें ओवर में जब शेफाली 20 रन बनाकर आउट हुईं। तब टीम इंडिया का स्कोर 77 रन था। वर्मा के आउट होने के बाद स्मृति ने हरलीन देअल के साथ मिलकर स्कोर 170 पार पहुंचाया। हरलीन 43 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान मंधाना ने अपनी पारी में 62 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 15 चौके और 3 छक्कों के सहारे 180.64 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से लौरेंस बेल ने 3 विकेट झटके। रन चेज में इंग्लैंड की खराब शुरुआत, 9 रन पर 2 विकेट गंवाए
211 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने 9 रन के स्कोर पर ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। सोफिया डंकले 7 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि डेनियल निकोल व्याट-हॉज खाता भी नहीं खोल सकीं। पावरप्ले समाप्त होते-होते इंग्लिश टीम ने 58 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए थे। नंबर-3 पर उतरी कप्तान नेटली सीवर-ब्रंट ने एक छोर संभाला और 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन उन्हें किसी अन्य बैटर का साथ नहीं मिला। भारत के लिए श्री चरणी ने 4 विकेट झटके। ——————————————————