इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास के डिफेंस अटैची कैप्टन शिव कुमार के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के शुरुआती चरण में भारतीय वायुसेना को पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने की अनुमति नहीं थी। उसे सिर्फ आतंकी ढांचे को निशाना बनाने के निर्देश थे। इसी वजह से भारत ने कुछ लड़ाकू विमान खो दिए।’ कैप्टन शिव कुमार 10 जून को जकार्ता के एक विश्वविद्यालय में ‘भारत-पाक वायु युद्ध और इंडोनेशिया की सामरिक रणनीति’ विषय पर सेमिनार में बोल रहे थे। कैप्टन कुमार ने प्रेजेंटेशन में कहा, ‘राजनीतिक नेतृत्व’ द्वारा तय निर्देशों के कारण ऑपरेशन के शुरुआती चरण में भारतीय वायुसेना पाक सैन्य ठिकानों पर हमला नहीं कर सकी। हमने कुछ विमान खोए। राजनीतिक नेतृत्व से सैन्य प्रतिष्ठानों या उनकी वायु रक्षा प्रणाली पर हमला न करने का निर्देश था।’ उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन नुकसान के बाद रणनीति बदली और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। सबसे पहले दुश्मन की वायु रक्षा प्रणाली नष्ट की और तभी हमारे हमले सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और ब्रह्मोस जैसी सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों का उपयोग कर सफल हो सके।’ इससे पहले सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने एक इंटरव्यू में कुछ विमान खोने की बात स्वीकार की थी। बयान को संदर्भ से अलग पेश किया गया: दूतावास
इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास ने ने कहा- ‘डिफेंस अटैची का बयान संदर्भ से हटाकर बताया जा रहा है। उनके प्रेजेंटेशन की मंशा और मूल उद्देश्य को गलत पेश किया गया है। प्रेजेंटेशन में कहा गया है कि भारतीय सेना राजनीतिक नेतृत्व के अधीन कार्य करती है, जो हमारे पड़ोस के कुछ देशों से भिन्न है। ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाना था। भारत की प्रतिक्रिया उकसावे वाली नहीं थी। कांग्रेस बोली, सरकार ने देश को गुमराह किया
कांग्रेस ने सरकार पर देश को ‘गुमराह’ करने का आरोप लगाया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘पहले सीडीएस ने सिंगापुर में महत्वपूर्ण खुलासे किए। अब वरिष्ठ रक्षा अधिकारी इंडोनेशिया में ऐसे दावे करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करने और विपक्ष को विश्वास में लेने से क्यों इनकार कर रहे हैं? संसद के विशेष सत्र की मांग क्यों खारिज कर दी गई?’ रणनीति बदली और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। सबसे पहले दुश्मन की वायु रक्षा प्रणाली नष्ट की और तभी हमारे हमले सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और ब्रह्मोस जैसी सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों का उपयोग कर सफल हो सके।’ इससे पहले सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने एक इंटरव्यू में कुछ विमान खोने की बात स्वीकार की थी। पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए भारत ने चलाया ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए इंडियन एयरफोर्स ने 6-7 मई की आधी रात 1:05 बजे पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की। सिर्फ 25 मिनट चले ऑपरेशन में 7 शहरों में 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। पाकिस्तान ने 7 मई को 5 भारतीय लड़ाकू विमान गिराने का दावा किया था पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 7 मई को पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। 7 मई को ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संसद में दावा किया था कि हमने भारत के हमले के जवाब में कार्रवाई की, जिसमें 5 भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया। पांच विमानों में 3 राफेल थे। बाद में पाकिस्तान 6 भारतीय विमान गिराने का दावा करने लगा था। CDS ने भारत के कुछ विमान गिरने की बात स्वीकार की थी करीब 1 महीने पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान ने सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के साथ संघर्ष में भारतीय फाइटर जेट गिरने के दावों पर बात की। उन्होंने ये बातें ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा कि असली मुद्दा यह नहीं है कि कितने विमान गिरे, बल्कि यह है कि वे क्यों गिरे और हमने उनसे क्या सीखा। भारत ने अपनी गलतियों को पहचाना, उन्हें जल्दी सुधारा और फिर दो दिन के भीतर दुश्मन के ठिकानों को लंबी दूरी से निशाना बनाकर एक बार फिर प्रभावी तरीके से जवाब दिया। CDS चौहान ने कहा कि पाकिस्तान का ये दावा कि उसने 6 भारतीय जेट गिराए, बिल्कुल गलत है। गिनती मायने नहीं रखती, बल्कि यह मायने रखता है कि हमने क्या सीखा और कैसे सुधार किया। इस संघर्ष में कभी भी परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की नौबत नहीं आई, जो कि एक राहत की बात है। ————————————– पूरी खबर यहां पढ़ें… CDS के बयान पर कांग्रेस बोली- केंद्र संसद सत्र बुलाए:खड़गे ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी खुद की तारीफ करना बंद करें कांग्रेस ने सैन्य और विदेश नीति पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार से संसद का तत्काल विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान के सिंगापुर में दिए इंटरव्यू के बाद यह मांग की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… सैटेलाइट इमेज में देखें ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में तबाही:24 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने खत्म भारत ने मंगलवार-बुधवार आधी रात 1:05 बजे पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की। इसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। हमले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य और 4 सहयोगी मारे गए। भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…