देश के ज्यादातर राज्य में जुलाई की शुरुआत से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, जून में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश हुई है। 2024 में 11% कम बारिश हुई थी। बिहार, दिल्ली समेत देश के 15 राज्यों में सामान्य से कम बारिश हुई है। राजस्थान में जून महीने में 55 mm बारिश हुई जो सामान्य से 128% ज्यादा है। वहीं गुजरात में सामान्य से 115% (110.8 mm) अधिक बारिश हुई। 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि जुलाई महीने में पूरे देश में सामान्य से 106% ज्यादा बारिश होगी। मध्य प्रदेश, यूपी सहित 23 राज्यों में पिछले सालों की तुलना में ज्यादा बारिश होनी की संभावना है। वहीं, ज्यादातर राज्यों में तापमान सामान्य और उससे कम रहेगा। जुलाई में सामान्य से 106% ज्यादा बारिश का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई महीने में सामान्य से 106% ज्यादा बारिश होगी। हालांकि, नॉर्थ-ईस्ट (अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिज़ोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम) और ईस्टर्न (बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम) राज्यों में सामान्य से कम बारिश होगी। 29 जून को मानसून ने पूरे देश को कवर किया