भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुरुवार को मैच का दूसरा दिन है। तीसरे सेशन में भारत ने पहली पारी में 9 विकेट खोकर 581 रन बना लिए हैं। मोहम्मद सिराज पिच पर हैं। आकाश दीप (6 रन) को शोएब बशीर ने कैच आउट किया। उन्हें दूसरा विकेट मिला। कप्तान शुभमन गिल 269 रन बनाकर आउट हुए। वे टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बने। उन्हें जोश टंग ने ओली पोप के हाथों कैच कराया। टंग ने रवींद्र जडेजा (89 रन) को भी पवेलियन भेजा। वॉशिंगटन सुंदर (42 रन) को जो रूट ने बोल्ड कर दिया। भारतीय टीम ने गुरुवार को 310/5 के स्कोर से खेलना शुरू किया। गिल ने 114 और जडेजा ने 41 रन के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। बुधवार को यशस्वी जायसवाल ने 87 रन बनाए। क्रिस वोक्स को 2 विकेट मिले थे। टी-ब्रेक तक भारत का स्कोर 564/7 रहा। मैच का स्कोरकार्ड गिल की पारी से बने 2 रिकॉर्ड…