उन्नाव (उ प्र.)
राष्ट्रीय लोधी बौद्धिक संगठन RLBS (प्रयास) उन्नाव के तत्वाधान में कैरियर गाइडेंस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह नन्दनवन पार्क, नहर पट्टी हिरन नगर, पी डी नगर उन्नाव में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम RLBS प्रयास के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री NBS राजपूत जी वरिष्ठ IAS अधिकारी (संयुक्त सचिव) भारत सरकार एवं लोधी क्षत्रिय समाज की आन-बान-शान एवं विशिष्ट अतिथि उन्नाव जिले से पूर्व विधायक माननीय श्री सुन्दर लाल लोधी, द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं माँ शारदे एवं गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में कस्टम ऑफिसर श्री यादराम राजपूत, पूरन सिंह राजपूत IES, अधिशासी अभियंता अमर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी सुनीता सिंह राजपूत, राष्ट्रीय लोधी महासभा इंजी. के.सी.सिंह लोधी (प्रदेश अध्यक्ष), गेंदा लाल जी, महिपाल सिंह, ओ पी सिंह, अनिकेत वर्मा आदि का स्वागत RLBS (प्रयास) उन्नाव के समस्त सम्मानित पदाधिकारियों ने किया। जिनमे प्रमुख रूप से डॉ जय नरायन वर्मा, बृजेश कुमार अध्यक्ष, महामंत्री आकाश वर्मा, सचिव बसन्त लोधी, कपिल लोधी, विशाल प्रताप, मुकेश कुमार राजपूत, रजनीश वर्मा, नवीन राजपूत, महिला अध्यक्ष सरोज कुमारी, लवकुश राजपूत एडवोकेट आदि रहे।

सम्मान समारोह में जिन छात्र-छात्राओं का उच्च शिक्षण संस्थाओं में चयन हुआ या सरकारी सर्विस प्राप्त किया या 70 प्रतिशत से ऊपर हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में अंक प्राप्त किया उन सभी को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही अभी हाल ही में लखनऊ के कवि सम्मेलन में काशी हिंदी विद्या पीठ वाराणसी द्वारा विद्या वाचस्पति मानद उपाधि (डॉक्टरेट) से सम्मानित कवि एवं मीडिया प्रभारी डॉ राम लखन वर्मा एवं डा अयोध्या प्रसाद लोधी ‘ सुमन’ को मुख्य अतिथि एवं प्रेम शंकर लोधी द्वारा प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र के रूप में शाल, फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। बच्चों द्वारा सामूहिक नृत्य एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा उच्च शिक्षा कैसे प्राप्त कर सकते हैं वह मन्त्र भी बताते हुए सभागार में उपस्थित छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का समाधान भी बताया। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
इस प्रतिभा समारोह एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने में गोमती प्रसाद, डॉ होरी लाल, कपिल कुमार लोधी राजपूत, डॉ राज कुमार, डॉ सुधीर लोधी, कमल कुमार, पृथ्वीपाल, दिनेश कुमार, पवन वर्मा, शिवबरन, पप्पू सिंह राजपूत पत्रकार, भरत सिंह, अजय राजपूत, महेश लोधी, अमित, सनी सिंह, सुनील, अनुज, सोनू, पंकज, कमलेश, राम जी के अलावा संगठन से सभी सदस्यों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का संचालन राम नरेश वर्मा और वर्तिका राजपूत द्वारा संयुक्त रूप से किया।