गुजरात में पुल टूटा, चलती गाड़ियां नदी में गिरीं VIDEO:9 लोगों की मौत, 8 को बचाया; मध्य गुजरात का सौराष्ट्र से संपर्क टूटा

गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना ब्रिज मंगलवार सुबह टूट गया। हादसे के समय ब्रिज से गाड़ियां गुजर रही थीं। पुल टूटने पर दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा कुल पांच गाड़ियां नदी में गिर गए। एक टेंकर टूटे सिरे पर फंस गया। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 को स्थानीय लोगों ने बचाया। फायर ब्रिगेड की तीन टीमें रेस्क्यू के लिए भेजी गई हैं। 45 साल पुराना यह ब्रिज मध्य गुजरात को सौराष्ट्र को जोड़ता था। पुल टूट जाने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड जैसे दक्षिण गुजरात के शहरों से सौराष्ट्र पहुंचने में ज्यादा समय लगेगा। अब इसके लिए अहमदाबाद होते हुए लंबा रास्ता लेना पड़ेगा। टूटे हुए पुल और नदी में गिरी गाड़ियां की 4 तस्वीरें… स्थानीय युवक बोला- रेस्क्यू में प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली हादसे के बाद तुरंत ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को रेस्क्यू किया। एक स्थानीय युवक ने बताया, “हम सुबह से ही बचाव अभियान चला रहे हैं। अब तक 9 शव बरामद हुए हैं, जिनमें से एक बच्चा है और एक बच्चा लापता है। इस दौरान हमें प्रशासन और अधिकारियों से कोई मदद नहीं मिली है।” रेस्क्यू ऑपरेशन की 3 तस्वीरें… स्थानीय बोले- पुल की मरम्मत नहीं होने से हादसा हुआ
इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। 6 लोगों को पादरा अस्पताल और 2 को वडोदरा के सयाजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। लोगों का कहना था कि 45 साल पुराने इस पुल की मरम्मत के लिए प्रशासन को कई बार सूचित किया जा चुका है। प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण आज यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस हादसे के लिए पूरी तरह से प्रशासन ही जिम्मेदार है। देशभर में बारिश और बाढ़ के लेटेस्ट अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग देखें… UP में भारी बारिश, अयोध्या में घरों में पानी:वाराणसी में घाट डूबे, प्रयागराज में 4 मौतें; MP में नर्मदा में बाढ़, नागपुर में नाव से रेस्क्यू UP में बुधवार को भारी बारिश जारी है। अयोध्या में घरों में पानी भर गया है। प्रयागराज में बारिश के पानी में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। वाराणसी में दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट तक पानी पहुंच गया है। इसके चलते गंगा आरती का स्थान बदला गया है। पूरी खबर पढ़ें.. —————— पुल गिरने की ये खबर भी पढ़ें… पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा:हादसे में 4 लोगों की मौत, 18 घायल; 51 को बचाया गया महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तहसील के कुंडमाला गांव के पास में 15 जून को दोपहर 3:30 बजे इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 घायल हैं। NDRF की टीमों ने 51 लोगों का रेस्क्यू किया। पूरी खबर पढ़ें…