दिल्ली-NCR में बीते 12 घंटे से तेज बारिश जारी है। बुधवार शाम हुई बारिश के बाद दिल्ली और गुरुग्राम की सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। गाड़ियां पानी में तैरती नजर आईं। कई इलाकों में लोग तक पानी में डूब गए। घरों में पानी भर गया है। वहीं उत्तराखंड में बारिश के चलते कई जगहों में लैंडस्लाइड हुआ है। रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ रोड पर पहाड़ टूट गया। आगे फोटोज में बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और तबाही की देखिए… दिल्ली-NCR: सड़कों पर नदी, गाड़ियां और लोग डूबे दिल्ली और गुरुग्राम में आज बारिश का अलर्ट है। बुधवार शाम हुई तेज बारिश के बाद शहर की अधिकतर सड़कों पर पानी भर गया। गुरुग्राम सेक्टर 6 में शीतला माता मंदिर के पास गाड़ियां पानी में तैरती नजर आईं। लोग तक पानी में डूब गए। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे की नरसिंहपुर के नजदीक सर्विस लेन पर 2 फुट तक पानी जमा हो गया। दिल्ली और गुरुग्राम में आज भी बारिश का अलर्ट है। उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रोकी गई उत्तराखंड में मानसून सीजन में अब तक 22% से ज्यादा बारिश हुई है। राज्यभर के अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं हुईं। सड़कें बंद को गईं। इसके चलते चारधाम यात्रा लगभग रोक दी है। बुधवार को रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जाने वाले रूट पर लैंडस्लाइड हो गया। सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही बंद है। फिलहाल पहाड़ के मलबे को हटाने का काम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।