भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। शुक्रवार को मैच का दूसरा दिन है और पहले सेशन का खेल जारी है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 4 विकेट पर 255 रन बना लिए हैं। जो रूट और बेन स्टोक्स नाबाद हैं। जो रूट ने दिन की पहली बॉल पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। उन्होंने टेस्ट करियर में 37वां शतक लगाया। रूट ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा है। इंग्लिश टीम ने 251/4 के स्कोर से दिन के खेल की शुरुआत की। मैच का स्कोरकार्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज। इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर।