मराठा मिलिट्री लैंडस्केप वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल:17-19वीं सदी में बने 12 किले लिस्ट में; भारत की कुल 44 धरोहर इसमें शामिल

भारत में स्थित मराठा मिलिट्री लैंडस्केप को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया है। लिस्ट में 12 किले हैं, जिसमें से 11 महाराष्ट्र के सालहेर, शिवनेरी, लोहगढ़, खंडेरी, रायगढ़, राजगढ़, प्रतापगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला, विजय दुर्ग, सिंधुदुर्ग किला शामिल है। वहीं तमिलनाडु का जिंजी किला भी इस सूची का हिस्सा है। ये सभी किले 17वीं से 19वीं सदी के बीच बने हैं। ये ऐलान पेरिस में हुई यूनेस्को की 47वीं बैठक में किया गया। इससे मराठा इतिहास और विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इसी के साथ भारत की कुल 44 धरोहर वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल हो गई हैं। वर्ल्ड हेरीटेज लिस्ट में शामिल किलों की तस्वीरें… 1. सालहेर किला 2. शिवनेरी किला 3. लोहगढ़ किला 4. खंडेरी किला