राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से डिप्टी जेलर (कारागार विभाग) परीक्षा-2024 का आयोजन कल होगा। परीक्षा के लिए अजमेर, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर व भरतपुर में कुल 273 सेंटर बनाए गए है। परीक्षा दो पारियों में सुबह 9 से 12 बजे तक व दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक होगी। कुल 73 पदों के लिए हो रही इस परीक्षा में 85 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए है। परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। अजमेर में 37 सेंटर है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया-परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए ओएमआर आंसर शीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध है। परीक्षा के प्रवेश-पत्र भी आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर पहले ही अपलोड कर दिए है। प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटिजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। एडमिट कार्ड के लिए यहां करें क्लिक एक घंटे पहले मिलेगी एंट्री फोटो युक्त पहचान जरूरी बहकावे में नहीं आए, यहां करें कॉन्टैक्ट