रायबरेली के कवि को हरिद्वार में विद्या-सागर सम्मान से किया गया सम्मानित

रायबरेली (उ.प्र.)
12 जुलाई 25 को श्री हरिगंगा धाम, भूपतवाला, हरिद्वार में महिला कल्याण समिति धोरी, बोकारो झारखंड एवं “कहानिका हिंदी पत्रिका” द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सह विद्या वाचस्पति मानद उपाधि का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ महानगर निगम हरिद्वार की महापौर श्रीमती किरण जैसल द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर एवं द्विप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें देशभर के आए हुए कवियों और कवयित्रियों ने अपनी कविताओं से समा बांध दिया। देवनगरी हरिद्वार में कविताओं, गीतों, ग़ज़लों मुक्तकों, दोहों की ऐसी गंगधारा धारा प्रवाहित हुई कि दर्शक इसमें डुबकी लगाकर भाव विभोर हो गए। श्रोता आखिर तक काव्य-धारा में प्रवाहित होते रहे और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ वाह-वाह करते रहे।


विद्या वाचस्पति मानद उपाधि के विशेष से सम्मानित हो चुके आईटीआई लिमिटेड रायबरेली में स. इंजी. पद पर कार्यरत राम लखन वर्मा कवि एवं मीडिया प्रभारी को उनके उत्कृष्ट काव्य पाठ एवं लेखन के लिए काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी के कुल सचिव कवि इंद्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’, उप कुल सचिव डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय ‘निर्भय’ एवं श्याम कुँवर भारती प्रमुख संयोजन, प्रधान सम्पादक (कहानिका साहित्यक पत्रिका) द्वारा संयुक रूप से अंगवस्त्र के रूप में शाल, फूलमाला पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान कर ‘विद्या-सागर’ मानद सम्मान से सम्मानित किया गया।


श्रीमती किरण जैसल की अध्यक्षता में श्याम कुंवर भारती की भोजपुरी पूर्णिका “झूठ के हांडी” और हिंदी उपन्यास “दामिनी का दम” तथा पंडित प्रेम दास वैरागी जबलपुर मध्यप्रदेश द्वारा लिखित पुस्तक “मोदी का मैजिक” पुस्तकों का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम में महिला कल्याण समिति, एवं ‘कहानिका हिंदी पत्रिका’ ढोरी, झारखंड द्वारा डॉ राम लखन वर्मा को “कहानिका काव्य-रत्न सम्मान 2025” से भी सम्मानित किया गया। आपको बताते चले इससे पहले भी समाज एवं साहित्य के क्षेत्र में इनको कई सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *