गोल्डन टेंपल को RDX से उड़ाने की धमकी:SGPC की टास्क फोर्स और अमृतसर पुलिस हाई अलर्ट पर; अंदर-बाहर की सुरक्षा बढ़ाई गई

पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ईमेल के जरिए आई। इसके बाद गोल्डन टेंपल के अंदर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की टास्क फोर्स और बाहर पुलिस तैनात की गई है।SGPC के मेंबर कुलवंत सिंह मनन ने बताया कि ईमेल में गोल्डन टेंपल को सोमवार को मेल आई। इसमें RDX से उड़ाने की बात लिखी थी। उसमें समय भी लिखा था और सतर्क रहने को कहा गया है। ऐसा लगा रहा है जैसे डर का माहौल पैदा करने के लिए ऐसा किया गया है। मनन ने बताया कि धमकी के बाद गोल्डन टेंपल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। टास्क फोर्स को स्पेशल हिदायत दी गई है कि संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोक जा सके। ईमेल किसने और कहां से भेजा है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नर और थाना ई डिवीजन में शिकायत दी गई है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…