पटना के पारस अस्पताल में भर्ती मरीज को गुरुवार को अपराधियों ने अस्पताल के अंदर घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। अस्पताल शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मृतक का नाम चंदन मिश्रा है। चंदन, बेऊर जेल से पेरोल पर इलाज के लिए पारस अस्पताल आया था। इसी दौरान अस्पताल के अंदर 4 अपराधी घुसे और उसे गोली मार दी। वो बक्सर का रहने वाला है। बक्सर में केसरी नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में वह आरोपी है। बताया जा रहा है कि चंदन मिश्रा 15 दिनों के लिए पेरोल पर बाहर आया था। 18 जुलाई को उसकी पेरोल खत्म हो रही थी। 18 जुलाई को वापस उसे पटना के बेऊर जेल लौटना था। इस बीच तबीयत खराब होने के बाद वह पटना के पारस अस्पताल में अपना इलाज कर रहा था। चंदन मिश्रा को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। पिछले 12 सालों से वह जेल में बंद था। वो बक्सर जेल से भागलपुर और भागलपुर से फिर पटना के बेऊर जेल में सजा काट रहा था। खबर लगातार अपडेट हो रही है…. ———————– ये खबर भी पढ़िए… बिहार के ADG बोले- अप्रैल-जून में होती रहती हैं हत्याएं:किसानों के पास काम नहीं होता, इसलिए ज्यादा क्राइम; युवा बन रहे शूटर बिहार पुलिस के ADG हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन ने बुधवार को बिहार में क्राइम को लेकर कहा कि अप्रैल, मई और जून में राज्य में अधिक हत्याएं होती रही हैं। पिछले कई सालों से यह ट्रेंड रहा है। जब तक बरसात नहीं होती है, तब तक ये सिलसिला जारी रहता है। ADG हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन की मानें तो इस टाइम खेती नहीं होती है। किसान के पास काम नहीं होता है। ऐसे में वारदात हो जाती है। जब बरसात शुरू होती है तो किसान अपने काम में व्यस्त हो जाते हैं। ऐसे में घटनाएं कम हो जाती हैं। पूरी खबर पढ़िए