ओरछा (म.प्र.) में हुए अखिल भारतीय कवि महाकुंभ में रायबरेली के कवि डॉ राम लखन वर्मा हुए सम्मानित

रायबरेली – उ.प्र.
02 एवं 03 अप्रैल 2026 को महाकवि श्रीप्रकाश पटैरिया के 69 वें जन्म दिवस के अवसर पर राजा राम की पावन धरती में स्थित बुन्देली रिसार्ट, ओरछा, मध्य प्रदेश में हुए नवम अखिल भारतीय कवि महाकुंभ में मुख्य अतिथि द्वारा रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच रायबरेली समूह (भारत) के कवि एवं मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा द्वारा उत्कृष्ट काव्य-पाठ के लिए सम्मानित किया गया। अंगवस्त्र के रूप में शाल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री माननीय हर गोविंद कुशवाहा, पूर्व शिक्षामंत्री रविन्द्र शुक्ला, पं. श्री मिठउआ सरकार धाम देरी, छतरपुर- म.प्र.के पंडित श्री श्री आंनद महाराज जी उपस्थित रहे।


राजा राम की पावन धरती ओरछा, मध्य प्रदेश में सम्मानित किए जाने पर कवि ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति, सन्तकबीर नगर, कवि राजेन्द्र बहादुर सिंह ‘हंस’ खलीलाबाद, डॉ सुधीर श्रीवास्तव-गोंडा, डॉ अयोध्या प्रसाद लोधी सुमन, डॉ शिवपाल सिंह उन्नाव, उनके ईष्ट मित्रों के अलावा कई साहित्यकारों एवं मनीषियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।


आपको बताते चले कि इसके पूर्व इन्हें कवि बिहार की पावन धरती बोधगया मे 16 से 18 दिसम्बर 2025 तक चले तीन दिवसी अन्तर्राष्ट्रीय आचार्यकुल सम्मेलन एवं अन्तर्राष्ट्रीय काव्य महाकुम्भ 2025 मे भी प्रतिष्ठित “अन्तर्राष्ट्रीय शाश्वत कर्म योगी सम्मान 2025” से सम्मानित किये जा चुके हैं। साथ ही 4 अप्रैल 2026 को रायबरेली के उत्सव लान में रायबरेली काव्य-रस साहित्य मंच समूह भारत के संस्थापक और कुलपति आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, रायबरेली उ.प्र. (भारत) के डॉ शिवनाथ सिंह “शिव” द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर माखनलाल चतुर्वेदी शिक्षक एवं पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया।

इससे पहले भी कई सम्मानों से सम्मानित किए जा चुके हैं। कलम कृपाण की धनी वैसवारा की धरती में जन्मे डॉ राम लखन वर्मा द्वारा भारत सरकार की संचार क्षेत्र की कम्पनी इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज की सेवा दे चुके हैं। अब मीडिया के क्षेत्र में, साहित्य एवं समाज की सेवा कर रहे हैं जिनका सफर अभी भी अनवरत रूप से जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *