आरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं आचार्यकुल पवनार बर्धा, महाराष्ट्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ धर्मेंद्र के सम्मान में आयोजित हुआ कवि सम्मेलन

रायबरेली – उ.प्र.
04 अप्रैल 2026 शनिवार को रायबरेली, त्रिपुला चौराहा के निकट स्थिति कलश उत्सव लॉन, शिवजीपुरम में राष्ट्रीय आचार्यकुल एवं रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच समूह (भारत) के संयोजन में विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।

कवि सम्मेलन शुभारम्भ से पूर्व मां शारदे का फूलमाला चढ़ाकर पूजन,अर्चन करते हुए माँ वाणी की वंदना के साथ ही अनागत साहित्य संस्था लखनऊ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय प्रसून, मुख्य अतिथि आरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति आचार्य डॉ धर्मेंद्र, अवधी सम्राट डॉ इन्द्रेश भदौरिया ‘इंद्रेश’, संस्थापक डॉ शिवनाथ सिंह ‘शिव’ रायबरेली, कुलपति आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय तथा हँसवाहिनी, वीणावदिनी और

महासरस्वती पत्रिका प्रकाशन समूह के प्रधान संपादक, राम मनोहर लाल केंद्रीय उपाध्यक्ष और केंद्रीय प्रभारी राजस्थान प्रदेश इकाई तथा केंद्रीय ग्राफिक डिजायनर, अलंकरण अधिकारी एवं केंद्रीय मुख्य आई टी सलाहकार, रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के केंद्रीय मीडिया प्रभारी डॉ राम लखन वर्मा, डॉ अमलेश कुमार वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी, कवि शिवकुमार, आकाश ‘हलचल, डॉ राकेश ऋषभ सीनियर पी सी एस अधिकारी और वरिष्ठ साहित्यकार तथा हिंदी साहित्य के मूर्द्धन्य विद्वान एवं कुशल प्रशासनिक अधिकारी डॉ प्रवीण पाण्डेय, डॉ राम राज भारती, डॉ शिवकुमार सिंह ‘शिव’, के अलावा तमाम कवियों ने काव्य पाठ किया।


कवि सम्मेलन में सभी साहित्यकारों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कवि सम्मेलन का कुशल संचालन डॉ शिवनाथ सिंह ‘शिव’ एवं अमलेश ‘अमल’ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *