विश्व हास्य दिवस पर कवि-सम्मेलन संपन्न
रायबरेली-उत्तर प्रदेश
विगत 03 मई 2026 दिन रविवार को “रायबरेली काव्य-रस साहित्य मंच समूह भारत की मध्य प्रदेश ईकाई के आभासी पटल पर पटल संरक्षक संतोष श्रीवास्तव “विद्यार्थी” सागर, मध्यप्रदेश के संयोजन में “विश्व हास्य-दिवस” के अवसर पर हास्य-सृजन पर आधारित आभासी कवि सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ।
कवि सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय संयोजक श्री “शिवनाथ सिंह” शिव” रायबरेली द्वारा की गयी। कवि सम्मेलन में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में कविवर “श्री सुधीर श्रीवास्तव “यमराज-मित्र” गोंडा उ.प्र. ने सहभागिता की।
कवि सम्मेलन का संचालन क्रमश: कवयित्री श्रीमती संध्या श्रीवास्तव “सांझ” छतरपुर म.प्र. तथा “कवि श्री रामबहाल सिंह “बहाल कवि” वाराणसी द्वारा किया गया।

कवि सम्मेलन में संयोजक, मंच अध्यक्ष, आमंत्रित अतिथि, मंच संचालकगण के अतिरिक्त, देश के जाने-मानें कवि/कवयित्रीवृंद क्रमश: ऊषा सूद दिल्ली, अविनाश खरे पुणें, डाॅ.छोटेलाल सिंह चौहान “अमर” रायबरेली, केन्द्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राम लखन वर्मा रायबरेली, डाॅ.सी. एल. दीवाना रीवा- मध्यप्रदेश, महेंद्र भट्ट ग्वालियर- म.प्र., सुनील कुमार खुराना “नकुड़” सहारनपुर उ.प्र., मनोज मंजुल कासगंज उ.प्र., चंद्रभान सिंह “चंद्र” उन्नाव उ.प्र., कवयित्री कमल तुली उज्जैन म.प्र., बोधिसत्व कस्तूरिया आगरा उ.प्र., जनकवि सुखराम शर्मा रायबरेली, बालकवि अनिक कुमार चौधरी इटावा उ.प्र., उमाकाँत भारद्वाज “लक्ष्य” भिण्ड म.प्र., डॉ.शशि जायसवाल “चंद्रिका” प्रयागराज उ.प्र., कव.संपति चौरे “स्वाती” खैरागढ़ छ.ग., रामदेव शर्मा “राही” छाता मथुरा उ.प्र.,सरिता श्रीवास्तव जोधपुर राजस्थान, डाॅ.मीनाकुमारी परिहार बिहार, डाॅ. किरण कुमारी भागलपुर बिहार, दिलीप कुमार लेकटाउन कलकत्ता प.बंगाल, सहित अनेक कवि कवयित्रीवृंद ने अपनी-अपनी हास्य रस से सराबोर रचनाओं से सभी कवि/कवयित्रीवृंद व श्रोताओं को हँसी से करीब चार घंटे तक लोट-पोट किया।

सम्मेलन के प्रारंभ में सरस्वती वंदना संयोजक श्री संतोष श्रीवास्तव “विद्यार्थी” सागर एवं उपस्थित कवि/कवयित्रीवृंद का स्वागत श्री शिवकुमार गुप्ता “मामा जी” द्वारा किया गया ।
सम्मेलन के समापन के अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन संयोजक श्री संतोष श्रीवास्तव “विद्यार्थी” सागर मध्य प्रदेश द्वारा किया गया।