रायबरेली – उ.प्र.
रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच रायबरेली समूह (भारत) के संस्थापक एवं आचार्य महावीर विश्विद्यालय के कुलपति शिवनाथ सिंह शिव द्वारा 14 से 19 मई तक राम-कथा के साथ जी एक विशाल कवि सम्मेलन विश्व संचार दिवस के अवसर पर रायबरेली के शिवजी पुरम में आयोजित किया गया। राम-कथा प्रयागराज के प्रकांड विद्वान आचार्य धीरज याग्यिक अपने 21बटुकों के साथ सम्पन्न कर रहें है।

विश्व संचार दिवस 17 मई पर आयोजित कवि सम्मेलन में क्षेत्रीय कवियों के साथ-साथ प्रदेश के कई जनपदों से पधारे हुए कवियों ने सहभागिता की। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता अवधी सम्राट इंद्र बहादुर सिंह 'इंद्रेश' और मंच का सकुशल संचालन रायबरेली काव्य रस मंच साहित्य मंच के केंद्रीय संगठन मंत्री शिवकुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में बाँदा से पधारे हुए कवि राम करन साहू जी रहे। रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच समूह भारत के केंद्रीय मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा ने अपने सम्बोधन में रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के मुख्य उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय नवल टाइम्स के सम्पादक एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ नवल किशोर त्रिपाठी एवं डॉ राम करन साहू बाँदा को आचार्य महावीर प्रसाद विश्वविद्यालय द्वारा विद्या वाचस्पति मानद उपाधि, प्रख्यात अवधी कवि डॉ प्रवीण कुमार पाण्डेय 'आवारा' को विद्या-सागर की विशेष मानद उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। गयी। इसके अलावा अन्य साहित्यकारों को विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से नवाजा गया।

कवि सम्मेलन माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप जलाकर एवं फूलमाला अर्पित करने के साथ शुरू हुआ। कवि सम्मेलन दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक निरंतर गतिमान रहकर भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कवि डा. शिवनाथ सिंह ‘शिव’ द्वारा उपस्थित सभी रचनाकारों को और प्रयागराज से आये हुए गुरुवर के सभी बटुकों को भी फूलमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कवि सम्मेलन वाणी वंदना और पटल वंदना के साथ हुई।संयोजक/संस्थापक डा. शिवनाथ सिंह ‘शिव’ ने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि 16 मई से 18 मई तक राम-कथा और तीसरे बड़े मंगल 19 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमे सैकड़ों की संख्या में भक्तजन प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। लगभग 25 से भी अधिक कवियों द्वारा गीत, गजल, छंद, मुक्तक एवं मनमोहक, उल्लासपूर्ण प्रस्तुतियों द्वारा कवि सम्मेलन को ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

कवि सम्मेलन में जिन प्रमुख कवियों ने काव्य पाठ किया उनमे डॉ संतलाल, संस्थापक डॉ शिवनाथ सिंह, संगठन मंत्री डॉ शिव कुमार सिंह शिव, केंद्रीय मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा, अवधी सम्राट इंद्रेश बहादुर सिंह इंद्रेश, अनिल कुमार सिंह ‘पीपल’, रमजान अली सफीर एवं जगदम्बा तिवारी मधुर अमेठी, गोविन्द गजब लालगंज, शिव बहादुर सिंह दिलवर, अभिमन्यु सिंह, डॉ राम करन साहू बाँदा, वेद प्रकाश सिंह बाराबंकी, डॉ कमलेश कुमार जायसवाल, डॉ सन्तोष विश्वकर्मा जगतपुर, डॉ अयोध्या प्रसाद लोधी ‘सुमन’ एवं डॉ शिवपाल सिंह उन्नाव के अलावा अन्य कई कवियों ने काव्य पाठ किया।

अंत में वरिष्ठ कवि शिव बहादुर सिंह द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी कवियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।