लखनऊ/रायबरेली
रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच हरियाणा इकाई का आभासी काव्य- गोष्ठी पिता विषयक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डॉ. त्रिलोकचंद ने किया। कार्यक्रम का आरंभ वाणी वंदना से हुआ। कुशल संचालन रायबरेली काव्य रस साहित्यिक मंच हरियाणा इकाई की अध्यक्ष दीपा जी ने किया।

इस आभासी काव्य-गोष्ठी में जिन साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया उनमे प्रमुख रूप से अवधेश कुमार श्रीवास्तव उन्नाव उत्तर प्रदेश, डॉ. ऋचा शर्मा “श्रेष्ठा” करनाल हरियाणा, मधु स्वामी ग़ाज़ियाबाद, राम बहाल सिंह “बहाल” वाराणसी, शिव कुमार गुप्त निवाड़ी मध्यप्रदेश, डॉ दिवाकर पाठक हजारीबाग झारखंड, डॉ. किरण कुमारी – भागलपुर, बिहार, बालकवि माधवेन्द्र प्रताप सिंह “प्रत्यूष” औरैया, ओज कवि प्रमोद राणा,

संगीता चौहान ‘गंगा’ मथुरा, दिलीप कुमार शर्मा देवास मध्य प्रदेश, डॉ मीना कुमारी परिहार, बिहार एवं राम राज भारती लखनऊ उत्तर प्रदेश, कवि एवं मीडिया प्रभारी डॉ राम लखन वर्मा रायबरेली, यमराज मित्र सुधीर श्रीवास्तव गोंडा, डॉ. त्रिलोकचंद, राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सरोज सिंह, दिलीप आदि ने पिता पर अपने गीत, गजल, छंद एवं मुक्तकों से सबको भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम की श्रोताओं ने काफी सराहना की।
रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के संस्थापक एवं आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शिवनाथ सिंह शिव ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का धन्यवाद ज्ञापित किया।